अपराधियों की गोली से मुखिया धायल

0

पूर्वी चम्परण में पिपरा थाने के स्थानीय बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला मुखिया को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। एक निजी नर्सिंगहोम में घायल मुखिया इलाजरत हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

(चम्परण ब्यूरो)

मोतिहारी। पूर्वी चम्परण में पिपरा थाने के स्थानीय बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला मुखिया को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। मुखिया, बबलू ठाकुर की पत्नी रीमा देवी बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच की और घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर उनके गिरफ्तारी के लिये छपेमारी शुरू कर दी है।

swatva

पिपरा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पंचायत की मुखिया रीमा देवी रात में खाना खाने के बाद अपने आवास के बाहर टहल रही थी, इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने मुखिया को गोली मार दी। गोली मुखिया के बाएं पैर में घुटने के समीप लगी है। तत्काल मुखिया के पति और उनके करीबी मुखिया को लेकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंगहोम में पहुंचे जहां वह इलाजरत हैं। बहरहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

संजय कौशिक, ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here