29 जुलाई : आरा की मुख्य खबरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

वार्ड पार्षद के घर गोलीबारी में दो गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थानान्तर्गत खेतड़ी मोहल्ला स्थित वार्ड पार्षद के घर पर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी में से मोहम्मद इस्लाम कुरेशी एवं मोहम्मद रिजवान कुरैशी बताये जाते हैं| मोहम्मद रिजवान कुरैशी का आपराधिक इतिहास रहा है|

भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले वार्ड बी. 24 के प्रत्याशी के घर लगभग 11:00 बजे रात में कुछ लोग आ पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। छत पर से वार्ड पार्षद ने आवाज दी लेकिन अपराधकर्मियों ने खिड़की से घर पर तीन गोलियां चलाई और दो गोलियां हवाई फायर की। इस सम्बन्ध में आरा नगर थाना मैं प्राथमिक दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने लगी| पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

swatva

इस कांड में नगर थानान्तर्गत कसाब टोला निवासी नासिर कुरेशी के पुत्र मोहम्मद इस्लाम कुरेशी एवं नाजिर गंज निवासी स्वर्गीय नसीम कुरैशी के पुत्र मोहम्मद रिजवान कुरैशी को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से लगातार पूछताछ कर रही है।

मुखिया से मारपीट मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के कोईलवर थानान्तर्गत राजापुर पंचायत के मुखिया एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| कोइलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि राजापुर मुखिया अपने पुत्र के साथ पिछले साल किसी निजी कार्य से गाड़ी से जा रहे थे।

वे रुक कर मोहम्मदपुर पेट्रोल पंप पर तेल ले रहे थे तभी कुछ लोग उनसे मारपीट करने लगे जिसमें मुखिया अर्जुन सिंह एवं उनके पुत्र रणधीर सिंह उर्फ छोटू जख्मी हो गए तथा भाग कर अपनी जान बचाई। इलाज करा कर कोईलवर थाने में एफ आई आर दर्ज 2021 में किया था। करीब एक साल के बाद मारपीट के आरोपी को पुलिस ने रात के अंधेरे में छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत दिनों से यह फरार चल रहा था| जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। लेकिन यह छुपते फिरता था कल रात में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने किया छापामारी संपत सिंह के पुत्र रघुबीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भाजपा के संयुक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन

आरा : भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के काली मंदिर बखोरापुर के प्रांगण स्थित एक होटल में भाजपा कार्यकारिणी के दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व स्वर्ण पदक विजेता बबिता फोगाट व वशिष्ठ अतिथि नागालैंड के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष होशेतो आवोमी भी शामिल हुए।

बडहरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता के तरफ से आपका हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूँ। श्री सिंह ने मां काली बखोरापुर वाली जी का दर्शन करवाया और माता जी के महत्व को बताया। बबिता फोगाट जी ने कही कि मैं आज बाबू वीर कुंवर सिंह जी एवं मां काली बखोरापुर वाली माता जी की पावन भूमि पर आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ने कहा कि वे बेहद खुश हूं कि भोजपुर की धरती पर आया हूँ जो अपने आप मे इतिहास रचने वाली भूमि है और विधायक द्वारा स्वागत भावुक और ऐतिहासिक रहा। अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं स्वर्ण पदक विजेता बबिता फोगाट ने, बखोरापुर गांव में मां काली का दर्शन करने के बाद, गांव की समस्या को लेकर लोगों से बात की ओर उन समस्याओं के समाधान के लिए आश्वाशन दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए बबिता फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुचानें की भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर इन योजनाओं में छोटी छोटी गलतियाँ है तो हम लोग उसे सुधार कर उन लोगों तक पहुंचाए जिनके लिए ये योजनाएं बनाई गई है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने राष्ट्रपति पर अधीर रंजन द्वारा की गई टिपण्णी पर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि इतने बड़े पद पर रहकर भी लोग गैरजिम्मेदाराना बयान देते है। कांग्रेस ने देश की महिलाओं का अपमान किया है। उनको माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने महिला और दलित विरोधी बयान दिया है| ये सीधे तौर पर राष्ट्रपति का अपमान है।

बबिता फोगाट ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती पर मैं आई हूं। यह मेरे लिए गर्व का पल है। उससे भी बड़ा गर्व का पल है कि मैं मां काली के प्रांगण में बैठकर मीडिया से रूबरू हो रही हूं| उन्होंने पार्टी के संगठन को मजबूत करने और जनसंवाद कर समस्या को सुलझाने पर भी जोर दिया| कॉमनवेल्थ गेम्स पर उन्होंने खिलाड़ियों के नाम यही संदेश दिया की आप अच्छा खेलें, मेडल लायें और देश आपके स्वागत के लिए खड़ा रहेगा।

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बबिता फोगोत और होशेतो दोनो के आगमन से क्षेत्र की जनता काफी खुश है और उनकी झलक के लिए कई दिनों से इंतजार में थे|कार्यक्रम में महिला प्रमुख की संयोजक पल्लवी सिंह, जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह , सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,हरेन्द्र पांडेय ,अमरेन्द्र सकरवार, धीरज सिंह, संटू सिंह, अंकित सिन्हा, संजय तिवारी, स्थानीय मुखिया रितेश सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित हुए।

पुलिस दल पर हमला मामले का आरोपित गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिला के बिहिया थानान्तर्गत महुआंव गांव में पुलिस दल पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपित का नाम मनन सिंह है जो कि महुआंव गांव निवासी स्व. मल्लू सिंह का पुत्र है।

गत् सरस्वती पूजा के दौरान युवकों द्वारा किये जा रहे उपद्रव पर रोक लगाने पहुंचे पुलिस दल पर हमला कर दिया गया था।उक्त मामले में युवक फरार चल रहा था।पकड़े गये युवक को पुलिस ने पूछ-ताछ के बाद जेल भेज दिया है।

जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने भगवान रंगनाथ मंदिर का किया निरीक्षण

आरा : भोजपुर जिला के बडहरा प्रखंड के पूर्वी गुंडी गाँव में स्थित भगवान् रंगनाथ मंदिर का निर्माण सन् 1840 में मद्रास स्थित ननगुनेरी मठ के पूजारी से प्रभावित होकर बनवाया गया था। यह मंदिर बिल्कुल साउथ कल्चर यानी विमान स्टाइल में बना हुआ है| पूरा मंदिर परिसर पत्थर से बना हुआ है। इस मंदिर में श्री रंगनाथ भगवान माता गोदाम्मा व गरूर जी, श्री वनकटेश भगवान माता जी, राम लक्ष्मण माता जानकी, गणेश भगवान आदि की प्रतिमा स्थापित है।

भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार ने मंदिर स्थित संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया एवं मंदिर परिसर स्थित लवनयुक्त कुआ, मीठा पानी कुआ, हवन कुंड आदि का जीर्णाद्धार नियमानुसार कराने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हरा को निदेशित किया। साथ ही मंदिर परिसर में फूल पौधा आदि लगवाने हेतु भी निदेशित किया।

मंदिर तक वाहनों के आने-जाने हेतु गुंडी में मुख्य सड़क से मंदिर गेट तक 20 फीट की सड़क बनवाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, बड़हरा को निदेशित किया। उन्होंने न्यास बोर्ड से मंदिर के निबंधन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया साथ ही मंदिर परिसर से संबंधित कागजात की मांग की। भगवान रंगनाथ मंदिर एक ऐतिहासिक धरोहर है| यहाँ काफी पुरानी मूर्तिया एवं कलाकृति स्थापित है। इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराया जाएगा।

राजीव एन अग्रवाल की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here