इन थानों के थानेदार की हुई अदला-बदली, सचिवालय थानाध्यक्ष का भी हुआ तबादला

0

पटना : पीछले कई बार से विवादों में रहे सचिवालय थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद का तबादला कर दिया गया है। इन्हें अब बाढ़ अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही पटना के एसएसपी ने 5 इंस्पेक्टरों का तबादला किया है वही दरोगा रंग के दो थानाध्यक्षों के थाने की अदला – बदली की गई है। पटना के बढ़िया पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने उसको लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जिन थानाध्यक्षों की अदला-बदली की गई है उसमें कोतवाली थाना अध्यक्ष सुनील सिंह को मोकामा थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मोकामा के थानाध्यक्ष संजीत कुमार को अब कोतवाली थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सचिवालय थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता को बाढ़ का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। जबकि उनकी जगह पुलिस केंद्र से भागीरथ प्रसाद को सचिवालय भेजा गया है। इसके साथ ही साथ पुलीस केंद्र पटना से प्रदीप कुमार को बाढ़ थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

swatva

इसके अलावा सिधारी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार का तबादला दुल्हन बाजार थाने में किया गया जबकि दुल्हन बाजार के थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सी गाड़ी उठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सभी तबादला पटना एसएसपी के निर्देश पर किया गया है। पत्र में बताया गया है कि अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थानाध्यक्ष का पद तबादले की वजह से खाली होने की वजह से और आने वाले वक्त में मोकामा विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ अनुमंडल में कुछ पुलिस निरीक्षक स्तर के थानाध्यक्षों का कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक होने की वजह से यह तबादला किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here