युवक ने दरोगा का सिर फोड़ा, चालान काटने को लेकर विवाद

0

पटना : राजधानी पटना में एक सिरफिरे युवक ने पीट पीटकर एक पुलिस कर्मी को जख्मी कर दिया। यह घटना पटना वूमेंस कॉलेज के पास का बताया जा रहा है। जहां एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस के सिर पर रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इस हमले में एसआई ब्रजेश सिंह घायल हो गए। जिसके बाद इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि, हाईकोर्ट ट्रैफिक चेकपोस्ट के पास पुलिस ने जब सिरफिरे युवक को पकड़ा तो वह धक्कामुक्की करने लगा। इसी दौरान विवाद आगे बढ़ने पर युवक ने एसआई ब्रजेश सिंह की पिटाई कर दी।

swatva

गौरतलब हो कि, चालान काटने को लेकर एसआई ब्रजेश सिंह पर कई बार गंभीर आरोप लगते रहे हैं। हमलावर पहले से ही दारोगा ब्रजेश सिंह को टारगेट कर रहा था। गांधी मैदान के पास अग्निपथ प्रोटेस्ट में विधि व्यवस्था खराब करने में भी युवक की भूमिका थी। इससे पहले वह युवक हाईकोर्ट पुलिस केबिन के पास आग लगाने का प्रयास कर चुका है। हमलावर युवक सारण मढ़ौरा का रहने वाला है। युवक रंजीत कुमार बहुआरा पट्टी का निवासी है। आरोपी युवक के पिता रामचन्द्र सिंह बिहार पुलिस से रिटायर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here