मंदिर के पुजारी को दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधियों ने की नृशंस हत्या

0

मोतिहारी/चम्पारण : पूर्वी चम्पारण जिला के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश मस्तान को अपराधियों ने गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी है। बाइक से आए अपराधियों ने मंदिर में आराम कर रहे सुरेश सिंह के सिर में गोली मारी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेश मस्तान कुंडवा चैनपुर के रहने वाले थे। वे स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के पुजारी थे। गुरुवार की दोपहर सुरेश मस्तान मंदिर में ही आराम कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से सुरेश मस्तान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण आक्रोशित थे।

swatva

सुरेश मस्तान के शव को कब्जा में लेने आयी पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों आक्रोशित थे। ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। हालांकि, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष रमन कुमार मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सुरेश मस्तान की हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि सुरेश मस्तान स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय थे। उनकी मिलनसार छवि के कारण उनकी हत्या स्थानीय सोशल मीडिया पर छायी हुई है। लोग गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे है। हालांकि उनकी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन स्थानीय स्तर पर जमीन विवाद की चर्चा चल रही है।

संजय कौशिक की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here