अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ वन महोत्सव का आयोजन

0

बाढ़ : बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा 73वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाढ़ वन प्रमंडल क्षेत्र द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी चलाया गया। इसी दौरान अशोक और आम सहित अन्य पेड़ के पौधों को लगाया गया है।

वहीं रेंजर संजीव कुमार ने बताया कि प्रदूषण को दूर करने के लिये बृक्षारोपण के लिये बाढ़ अनुमंडल में कई जगहों को चिन्हित किया गया है और विभागीय स्वीकृति के बाद सभी चिन्हित जगहों पर पौधरोपण का कार्य अतिशीघ्र ही किया जायेगा। रेंजर संजीव कुमार ने कहा कि वन महोत्सव का आयोजन अनुमंडल के बाढ़ और मोकामा अस्पताल में किया गया है। ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिये प्रति वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में वनमहोत्सव के रूप में एक उत्सव मनाया जाता है।

swatva

वन महोत्सव 1960 के दशक में पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने वाला एक आंदोलन था। वैसे तो वनमहोत्सव एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाये जाने की परंपरा है।हालांकि बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित वनमहोत्सव पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ० विकासचंद्र चौधरी, रेंजर संजीव कुमार, कशिश न्यूज के वरीय पत्रकार अजय मिश्रा सहित कई वनकर्मी एवं अस्पताल कर्मी के अलावे स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here