16 जुलाई : नवादा की मुख्य खबरें

0

शिक्षक संघ का चुनाव शुरू, 16 को गोविंदपुर और 17 को नवादा अंचल में चुनाव

नवादा : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल इकाई का चुनाव शनिवार 16 जुलाई से शुरू होगा। प्रथम चरण में गोविंदपुर और नवादा सदर अंचल के चुनाव होना है। शनिवार 16 जुलाई को मध्य विद्यालय गोविंदपुर में तथा रविवार 17 जुलाई को नवादा अंचल का चुनाव मध्य विद्यालय केंदुआ में होग।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने उक्त जानकारी दी है। उन्होंने संबंधित प्रखंड के शिक्षकों से अनुरोध किया है कि चुनाव में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनानें में भागीदारी निभाएं। इधर, संगठन चुनाव शुरू होने से गहमागहमी बढ़ गई है। अन्य अंचलों में भी जल्द ही चुनावी कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

swatva

डीएम के जनता दरबार में आये 149 मामले, दिव्यांग को दिलायी ट्राईसाईकिल

नवादा : जिलाधिकारी उदिता सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किये जिसमें 149 से अधिक लोगों ने मिलकर अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें से आधे से अधिक समस्याओं को आन निष्पादन स्पाॅट निष्पादन जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और कई मामलों का आन स्पाॅट निष्पादन भी किया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जिलाधिकारी के द्वारा 12ः00 बजे मध्या0 से 02ः00 बजे अप0 तक जनता दरबार आयोजित कर जिलेवासियों की समस्याओं को सुनते हैं और तत्काल निष्पादन का प्रयास करते हैं।

जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में 150 से अधिक शिकायतकर्ताओं ने अपने शिकायत लेकर जिलाधिकारी के पास आये। इन शिकायतों में सर्वाधिक भूमि विवाद, अतिक्रमण, मनरेगा, आंगनबाड़ी में बहाली, जमीन की नापी, बिजली, पेंशन आदि से संबंधित मामले छाये रहे। इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल, पक्की नली गली, जीविका समूह से संबंधित मामले भी आये .जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिये कि वैसे लाभुक जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज हो गया है और उनके पास आवास निर्माण के लिए जमीन नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से सूची मंगा लें। जिले में कितने लाभुकों को जमीन उपलब्ध नहीं है। एक साथ सभी लाभुकों को संबंधित प्रखंडों और पंचायतों में जमीन क्रय कर उन्हें उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में एक दिव्यांग व्यक्ति को सुश्री विजेता सहायक निदेशक दिव्यांग सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से ट्राई साईकिल उपलब्ध कराया गया। इसके अलावे काशीचक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार ने भी एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराया।

पार नवादा की एक महिला अपने पति के प्रताड़ना से उबकर जनता दरबार में आयी। जिलाधिकारी ने उन्हें काफी समय तक काउन्सिलिंग की कि अपने को निर्बल, असहाय या कमजोर नहीं समझें। आपके पति से गुजारा भत्ता दिया जायेगा और उसे महिला हेल्प लाईन में समाधान के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हिम्मत नहीं हारना है, अन्त तक संघर्ष करना है और अपने जीवन को खुशहाल बनाना है।

जनता दरबार में मो0 नैय्यर एकबाल उप विकास आयुक्त, अमु अमला एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बिहार में शराब का व्यापार और सेवन पूर्ण रूप से अवैध और प्रतिबंधित है। इससे संबंधित जानकारी टाॅल फ्री नम्बर- 15545 या 1800 3456268 और जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06324-212261 पर जरूर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। कोरोना से डरें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें और सरकार के द्वारा निर्धारित सभी टीका और बुस्टर अवश्य लगवा लें। जिले को भी कोरोना से मुक्त करने में अपेक्षित सहयोग करें। अभी कोरोना से संक्रमित जिले में 10 मरीज है।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने शराबी पति को पकड़ा, भेजा जेल

नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना अंतर्गत उदयपुर गांव निवासी मदन रविदास की बहु रानी देवी ने शुक्रवार को सीतामढ़ी थाना में अपने पति यानि विनोद रविदास पर शराब पीकर मारपीट एवं प्रताड़ित करने के आरोप लगाया है। साथ उन्होंने पति के खिलाफ लिखित शिकायत कर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी थी।

आवेदन के आलोक में सीतामढ़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उदयपुर गांव से मदन रविदास के पुत्र विनोद रविदास को गिरफ्तार कर लिया। सीतामढ़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उदयपुर गांव निवासी मदन रविदास की बहु रानी देवी ने अपने पति पर मारपीट एवं शराब के नशे में हंगामा करने एवं प्रताड़ित करने के लिखित रूप से आवेदन देकर आरोप लगाया था। आवेदन के आलोक में सीतामढ़ी पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डीएम ने की महिला साक्षरता प्रगति की समीक्षा

नवादा : जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने कार्यालय प्रकोष्ठ से जिले के 14 प्रखंडों के चयनित 14 गांवों में महिलाओं को पूर्ण साक्षर करने के लिए वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आदि को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पढ़ने के साथ-साथ लिखना भी आना चाहिए। इसके लिए सभी 14 केन्द्रों पर शनिवार 23 जुलाई 2022 को महिलाओं का टेस्ट लेने का निर्देश दिया।

समीक्षा में पाया गया कि नवादा प्रखंड का महिलाओं को साक्षर करने की प्रगति अच्छी है, जबकि रोह प्रखंड की नहीं है। रोह प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि दो सप्ताह के अन्दर चयनित सभी महिलाओं को पूर्ण साक्षर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रखंडों के सभी वरीय पदाधिकारी महिलाओं को पूर्ण साक्षर करने के लिए एक अच्छा वातावरण बनाएं और अलग-अलग ग्रूप में बांटकर निर्धारित समय-सीमा 15 अगस्त 2022 के पूर्व सभी चयनित महिलाओं को साक्षर करें। इससे संबंधित किसी प्रकार की समस्या का तत्काल निवारण करना भी सुनिश्चित करें।

पूर्ण साक्षर के लिए चयनित सभी महिलाओं के संबंधित गाॅवों में विशेष कैम्प लगाकर सरकार के विभिन्न योजनाओं से उन्हें आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। 19 जुलाई 2022 को श्री अजय कुमार प्रभाकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से सभी गांवों में जन वितरण प्रणाली से संबंधित कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इसमें जिस महिला का राशन कार्ड नहीं होगा उसे बनाया जायेगा और यदि संयुक्त परिवार में कार्ड होगा तो उन्हें अलग पति, पत्नि और बच्चे के नाम से स्वतंत्र कार्ड बनाकर दिया जायेगा। इसके अलावे पीडीएस से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान तत्काल किया जायेगा।

21 जुलाई 2022 को डाॅ0 निर्मला कुमारी सिविल सर्जन के द्वारा चयनित गाॅवों में स्वास्थ्य कैम्प लगाया जायेगा। इसमें सभी महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप होगा और आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाई भी दी जायेगी। 23 जुलाई 2022 को डीपीएम जीविका श्री पंचम दांगी के द्वारा प्रखंडों के चयनित 14 गाॅवों में जीविका से संबंधित कैम्प आयोजित किये जायेंगे। इसमें सभी वांछित महिलाओं को जीविका समूह से जोड़कर विभिन्न प्रकार की योजनाओं से आच्छादित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गाॅवों का भ्रमण करें और उसे सुन्दर बनाने के लिए कारगर कदम उठायें। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्कूल से बिना सूचना के फरार रहने वाले शिक्षकों पर लगाम लगाना सुनिश्चित करें। स्कूलों में अध्यापन के समय कोई भी शिक्षक बीआरसी में नहीं रहेगा।जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सर्वे करें कि 18 वर्ष से नीचे के कुल कितने बच्चे गाॅव में हैं, और कितने बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। स्कूल से ड्राॅप आउट किसी बच्चे को नहीं होना चाहिए। क्योंकि स्कूल की स्थापना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ही किया गया है।

महिलाओं को शिक्षित करने से निश्चित तौर पर जीवन स्तर में सुधार आयेगा और अपने परिवार और समाज और उत्थान मंे महत्वूपर्ण भूमि का निर्वहन करेगी। एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को आगे पढ़ाई करने के लिए मजबूर करेगी, जिससे बेहतर जीवन जीने की इच्छा शक्ति को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं को शिक्षित करने से उनके आत्मसम्मान में बढ़ावा और उसकी मदद से महिलाओं की प्रतिष्ठा बढ़ती है। एक शिक्षित महिला अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होती है। एक शिक्षित महिला सामाजिक बुराइयों जैसे घरेलू हिंसा ,दहेज मांग, मजदूरी आदि जैसे कारणों का विरोध करती है।

बैठक में डाॅ निर्मला कुमारी सिविल सर्जन, मोहम्मद नय्यर ईकवाल उप विकास आयुक्त नवादा, श्री अजय कुमार प्रभाकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री विरेन्द्र कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्री प्रशान्त अभिषेक अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवादा सदर के साथ-साथ प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

दादी- पोता की पिटाई कर, पैसा लेकर हुउ फरार

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के खिरनबिगहा गांव में रुपए छिनने का विरोध करने पर युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि ख़िरनबिगहा निवासी जख्मी दीपू कुमार अपनी दादी के साथ दिल्ली से अपना घर लौट रहा था, घर पहुंचने से पहले अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए नगद एवं सोने का चेन छीन लिया और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। फिलहाल जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

घायल ने बताया कि गया उतरने के बाद हिसुआ से अपने गांव जा रहे थे उसी दौरान गांव के ही कुछ दूरी पर 4 के संख्या में रहे लोगों ने रोक कर पूरी तलाशी ली तथा पैसा व सामान छीन कर फरार हो गया। चारों व्यक्ति से छिनने के दौरान काफी विरोध किया जिसके बाद जमकर मारपीट किया गया जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक मेरे सिर पर डंडा से वार कर दिया जिसमें मेरा सिर फट गया और हमारी हालत गंभीर होने के कारण सभी सामान छीन कर चारों युवक फरार हो गए. उसके बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल में सूचना के बाद परिवार के लोगों ने भर्ती कराया।

इस क्रम में दादी के साथ भी हाथापाई किया। दीपू ने बताया कि दिल्ली में प्राइवेट काम कर एक जगह पैसा जमा कर घर मकान बनाने को ले दादी के साथ गांव पहुंच रहे थे इसी दौरान रास्ते में घटना घट गई। पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here