बारिश के लिए हाहाकार मचा तो महिलाओं ने MLA को कीचड़ से नहलाया

0

लखनऊ : यूपी के पूर्वांचल में बारिश के लिए हाहाकार मचा है। खेत सूख गए हैं और किसान मायूस। ऐसे में महराजगंज से एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है। यहां बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने बीजेपी विधायक जयमंगल कन्‍नौजिया और नगर पालिका अध्‍यक्ष कृष्‍ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। जानकारी लेने पर पता चला कि इस इलाके में मान्‍यता है कि कीचड़ से नहलाने पर इंद्रदेव प्रसन्‍न होते हैं और इससे बारिश होती है।

महाराजगंज में किसानों का पारंपरिक टोटका

बारिश न होने से महाराजगंज के किसान काफी परेशान हैं। खेत में दरारें आ गईं हैं। इससे मायूस होकर किसानों के घरों की महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्‍न करने के लिए पारंपरिक रस्म निभाने का फैसला किया। इसके लिए एक जत्थे में महिलाएं भाजपा के स्थानीय विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया और नगर पालिका अध्‍यक्ष कृष्‍ण गोपाल जायसवाल के पास पहुंचीं। महिलाओं ने दोनों से कीचड़ स्नान का आग्रह किया और फिर दोनों को कीचड़ से नहला दिया।

swatva

प्रसन्न होते हैं इंद्रदेव, खूब होती है बारिश

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के जिलों और पड़ोसी राज्य बिहार में इस वर्ष मॉनसून की पहली बारिश तो समय पर शुरू हुई, लेकिन इसके बाद से अब तक बारिश एकदम नहीं हुई है। इससे धान की खेती पिछड़ने लगी। साथ ही लोग गर्मी और उमस से भी बुरी तरह परेशान हैं। किसानों ने तो टोटका भी शुरू कर दिया। कहा जा रहा कि विधायक को कीचड़ से नहलाना भी क्षेत्र में पीढ़ियों से प्रचलित एक तरह का पारंपरिक टोटका ही है। मान्‍यता है कि इलाके के गणमान्‍य और प्रमुख लोगों को कीचड़ से नहलाने से इंद्रदेव प्रसन्‍न होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here