10-10 बच्चा पैदा करने वाले बिगाड़ रहे हैं देश का माहौल, इन पर अंकुश लगाने के लिए ज़रूरी है जनसंख्या नियंत्रण कानून : गिरिराज सिंह

0

पटना : आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की जरूरत बताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 10 बच्चे पैदा करने वाले बगैर कानून के नहीं मानेंगे। इसलिए जल्द से जल्द यह कानून लाकर लागू किया जाय।

दरअसल, भारत में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या सरकार के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से यह कहा है कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। ऐसे में जरूरत है कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाया जाय जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।

swatva

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह के इस ट्वीट को लेकर ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्होंने बिना नाम लिए हुए अल्पसंख्यक समुदाय पर निशाना साध है। जबकि, उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से सरकार से यह अपील की है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।

गिरिराज सिंह के बयान से उनका इशारा कहीं न कही अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों पर है। इसका कारन यह बताया जा रहा है कि ये पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या वृद्धि को किसी धर्म से जोड़कर देखा है, बल्कि वे पहले भी कई बार बढ़ती जनसंख्या के लिए अल्पसंख्यकों को ज़िम्मेदार बताया है। और वे लगातार सरकार से यह अपील करते आए हैं कि जनसंख्या नियंत्रण की जो कानून है, उसे सभी धर्मो पर लागू कर दिया जाए, जिससे कोई चाहकर भी दो से अधिक संतान पैदा न कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here