शिंजो आबे के निधन से CM नीतीश दुःखी, बोले- उन्हें बिहार की विशेष समझ थी

0

पटना : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दुखद निधन को लेकर शोक व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शिंजो आबे जी का निधन दुःखद है। भारत-जापान संबंधों को सुदृढ़ बनाने में शिंजो आबे जी की बड़ी भूमिका रही है। वे भारत के सच्चे दोस्त थे और भारत से उनका विशेष लगाव था।

सीएम ने कहा कि वर्ष 2018 में जब मैं जापान गया था तो उस समय शिंजो आबे जी प्रधानमंत्री थे। 19 फरवरी, 2018 को उनसे मुलाकात हुई थी तथा कई विषयों पर चर्चा हुई थी। उन्हें बिहार की विशेष समझ थी। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों एवं जापानी नागरिकों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

swatva

विदित हो कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण दे रहे थे। इस दौरान उनपर हमला हुआ और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शिंजो आबे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने देश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

बता दें कि शिंजो आबे के निधन से भारत के सभी नेताओं को दुख पहुंचा है। भारत के तमाम राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने जापान के पूर्व पीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here