नहीं रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, जानिए हमलावर ने क्यों मारी गोली..?

0

नयी दिल्ली : डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत हो जाने की खबर आई है। उन्हें आज शुक्रवार को एक लोकल बॉडी की चुनावी सभा में भाषण देते समय पीछे से गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों के करीब 5 घंटों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका निधन हो गया। जापानी मीडिया के मुताबिक शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर यह बताया है कि उसने ऐसा क्यों किया। जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है।

रुआंसे हुए मौजूदा प्रधानमंत्री किशिदा

पुलिस के अनुसार बंदूकधारी ने स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वह उनसे काफी नाराज और असंतुष्ट था। उसने कहा कि वह हर हाल में आबे की हत्या करना चाहता था और इसीलिए उसने उनपर गोली चलाई। इसबीच जापान के मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा ने रुआंसे स्वर में कहा कि इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आबे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

swatva

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताई संवेदना

इधर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे को गोली मारे जाने की खबर के बाद ट्वीट कर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने लिखा ‘मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं’। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here