केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में, 16 साल छोटी दुल्हन से पंजाब CM ने रचाई शादी

0

नयी दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। उनकी दुल्हन डॉ. गुप्रीत कौर उनसे 16 वर्ष छोटी हैं और यह मान की दूसरी शादी है। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के पिता की रस्में निभाईं।

शादी के लाल जोड़े में भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत बेहद खूबसुरत दिख रही थीं जबकि दूल्हा बने मुख्यमंत्री ने पीले रंग की पगड़ी और पंजाबी सूट पहन रखा था। मान की दुल्हन गुरप्रीत हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पेहोवा की रहने वाली हैं। गुरप्रीत 30 साल की हैं जबकि मान 46 के। मान की यह दूसरी शादी है और उन्होंने पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक ले लिया था।

swatva

सादगी से हुए विवाह समारोह में काफी सेलेक्टेड लोगों को बुलाया गया था। दिल्ली सीएम केजरीवाल के अलावा राघव चड्ढा समेत कई आम आदमी नेताओं ने बरात में शिरकत की तथा वर—वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके की कई खूबसुरत तस्वीरों को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here