मोदी मंत्रिमंडल से नकवी का इस्तीफा, उपराष्ट्रपति पद के लिए चर्चा तेज

0

दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से अपना दे दिया है। नकवी को लेकर कल से ही चर्चा थी कि कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि दोनों मंत्री कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। अभी फिलहाल मुख्तार अब्बास नकवी ने ही इस्तीफा दिया है।

नकवी के इस्तीफे के बाद यह चर्चा है कि वे एनडीए समर्थित उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं।

swatva

इस वजह से नकवी रेस में

इसके अलावा उपराष्ट्रपति पद के लिए मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम सामने आया है। नकवी को लेकर यह तर्क दिया जा रहा है कि वर्तमान में दुनिया भर में मोदी सरकार का मुसलमानों को लेकर जो नकारात्मक छवि बनाई जा रही है, उसे पाटने के लिए भाजपा मुख्तार अब्बास नकवी को बतौर उप राष्ट्रपति प्रोजेक्ट कर सकती है।

मुख्तार अब्बास नकवी उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे, इस बात का दावा इस तर्क के साथ मजबूत होता है कि मुख्तार अब्बास नकवी अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। हालांकि, अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। इसलिए नकवी बतौर उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here