झटका : घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की वृद्धि, जानिए नई दरें

0

पटना : आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की है। घरेलू LPG सिलेंडर के कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 1,053 रुपए हो गया है।

वहीं, 5 किलो वाले सिलेंडर के कीमत में 18 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 8.50 रुपए कम की गई है। ये दरें आज से लागू हो गई हैं।

swatva

मालूम हो कि इससे पहले तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका असर आम आदमी के खर्च पर पड़ने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here