अतिक्रमण हटाने का विरोध जारी, इतने लोगों पर किया जा चुका है FIR

0

पटना : दीघा – राजीवनगर में अवैध निर्माण के खिलाफ पुलिस की करवाई दूसरे दिन भी जारी है। सोमवार को भी जेसीबी के जरिए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इस दौरान बिहार की राजनीति में एक मददगार की छवि बनाने में जुटे पप्पू यादव और उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी यहां मौजुद हैं। वो लोग इसे बंद कराने की मांग पर अड़े हैं, जिसको लेकर उनकी पुलिस टीम के साथ नोंक झोंक भी हुई है, इस कारण पुलिस ने बल प्रयोग भी किया है।

1024 एकड़ की जमीन से जुड़ा मामला

दरअसल, राजीव नगर थाने में पड़ने वाली जमीन से जुड़े विवादित इलाके में पुलिस की टीम सुबह ही पहुंची हुई है। इसके बाद सोमवार अहले सुबह से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। यह विवाद 1024 एकड़ की जमीन से जुड़ा हुआ है। इस जमीन पर अब सैकड़ों की संख्या में घर बन चुके हैं, जिन्हें कल से तोड़ा जा रहा है। इसको लेकर खुद डीएम और एसएसपी भी पहुंच चुके हैं। जिसके बाद हालात काबू में है। हालांकि, इस इलाके में धारा 144 लागू है।

swatva

26 नामजद और 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

वहीं,इस पूरे मामले को लेकर पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने यह जानकारी साझा की है कि अब तक इस मामले में 26 नामजद और 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। बाकी लोगों को वीडियो फुटेज के आधार पर खोजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के वॉट्सऐप चैट को भी खंगाला जा रहा है। चैट के मुताबिक षड्यंत्र रचने वाले भू माफियाओं को भी पकड़ा जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here