पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर विवादित टिप्पणी करनेवाले गजेन्द्र झा के घर चस्पा इश्तेहार

0

मधुबनी : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मधुबनी जिले के राजनगर थाना अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति थाना कांड संख्या-53/21 के नामजद अभियुक्त गजेन्द्र झा, पिता राजकुमार झा, ग्राम कैताही निवासी के घर पर एससी एसटी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व एएसआई हरिद्वार राम एवं एएसआई अरुण राम ने विधिवत इश्तेहार चस्पाया है। आपको बता दे की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता व गया जिला निवासी संतोष कुमार मांझी के आवेदन पर भाजपा नेता गजेन्द्र झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

बता दें की गजेन्द्र झा ने जीतन राम मांझी का जीभ काटने वाले को 11 लाख रूपया ईनाम देने का घोषणा किया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए संतोष मांझी के अधिवक्ता खुर्शीद आलम ने बताया की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता संतोष मांझी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विगत कुछ दिन पहले हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को गजेन्द्र झा ने अपमानित व गाली गलौज देते हुए जीतन राम मांझी को अपशब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया।

swatva

गजेंद्र झा ने अपने बयान में कहा था कि जो व्यक्ति जीतन राम मांझी का जीभ काटकर लाएगा उसको 11 लाख का ईनाम दिया जाएगा। इस तरह का भड़काऊ भाषण जनता को उसका कर जातीय हिंसा व दंगा करवाने वाली बात गजेन्द्र झा ने कहीं। इनकी ओर से इस तरह का बयान देने के बाद हम पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के भावना को ठेस पहुंचा है, एवं दलितों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। दलित नेता के विरूद्ध इस तरह के बयानबाजी देने पर एससी, एसटी अत्याचार अधिनियम का मामला बनता है। बताते चले की संतोष मांझी के अधिवक्ता खुर्शीद आलम ने एससी-एसटी न्यायालय में गजेन्द्र झा के विरुद्ध प्रोटेस्ट दाखिल कर जीतन राम मांझी को अपमानित व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि गजेंद्र झा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे। पूर्व मुख्यमंत्री पर विवादित बयान देने के बाद पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया। संतोष कुमार मांझी के अधिवक्ता खुर्शीद आलम ने बताया कि दलित नेता के विरूद्ध आपत्तिजनक बयान देने के संबंध में 30 दिसंबर को ही अनुसूचित जाति जनजाति के थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। एससी एसटी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है, जो अभी तक फरार है। माननीय एससी एसटी कोर्ट के द्बारा अभियुक्त गजेन्द्र झा को आत्मसमपर्ण करने के लिए इश्तेहार जारी किया गया है, जिसे विधिवत रूप से उनके घर पर चस्पा दिया गया। यदि समय सीमा के अंदर अभियुक्त गजेन्द्र झा कोर्ट मे आत्मसर्पण नहीं करते है, तो उनके अंचल सम्पति की कुर्की जब्ती की कारवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here