पूर्व विधायक के परिजनों की हत्या का अपराधी छोटे सरकार गिरफ्तार, पांडव गिरोह से रहा है संपर्क

0

पटना : भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन सिंह के चाचा अभिराम शर्मा के बेटे दिनेश शर्मा और सगे भाई की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी छोटे सरकार उर्फ अभिषेक और उसके भाई राहुल को गिरफ्तार किया है।

पुर्व विधायक के भाई की भी हुई है हत्या

पुलिस ने रविवार को बताया कि 31 मई 2022 को काली मंदिर रोड पत्रकारनगर थानाक्षेत्र में अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन सिंह के दो सगे भाइ शम्भू सिंह व गौतम सिंह की हथियारबन्द अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में पत्रकारनगर थाने केस दर्ज हुआ था। मामले में नामजद अभियुक्त बबलू सिंह उर्फ हरेंद्र सिंह को पहले ही पटना से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अब इस मामले में छोटे सरकार की गिरफ्तारी हुई है।

swatva

गौरतलब हो कि, 1992 में गठित पांडव गिरोह के बचे सदस्यों संजय सिंह एवं चितरंजन सिंह के बीच चली आ रही दशकों पुरानी है। इसी मामले 26 अप्रैल 2020 को संजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें वे बाल-बाल बचे थे। संजय सिंह को विश्वास था कि उसके ऊपर हमला चितरंजन सिंह ने ही करवाया है। जिसके बाद से ही दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गयी।

चितरंजन सिंह के सगे चाचा अभिराम शर्मा की भी हुई थी हत्या 

इसी कारण दोनों एक दूसरे के समर्थकों और परिजनों को निशाना बनाने लगे। इसके बाद 26 अप्रैल 2022 को संजय सिंह गिरोह ने चितरंजन सिंह के सगे चाचा अभिराम शर्मा को उनके आवास में घुसकर मार डाला वही उनके भतीजे दिनेश शर्मा की भी हत्या दुकान में घुसकर कर दी थी। जहानाबाद और मसौढ़ी में एक ही दिन वो भी मात्र आधे घंटे के अन्तराल में हत्या कर दी थी।

इन हत्याओं के प्रतिशोध में चितरंजन सिंह गुट द्वारा संजय सिंह के करीबी सुधीर कुमार की हत्या 26 मई 2022 को कर दी थी। एक माह में हुई 5 नृशंस हत्याओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक सदर, सहायक पुलिस अधीक्षक मसौढ़ी, थानाध्यक्ष पत्रकारनगर, मसौढ़ी व अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल आसूचना संकलन का कार्य प्रारंभ किया गया।

जिसके बाद तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से स्पष्ट हुआ हत्याओं को अंजाम देने में संजय सिंह का सहयोगी और उसका दाहिना हाथ कहा जाने वाला बिहटा का सिकंदरपुर थाना निवासी छोटे सरकार उर्फ़ अभिषेक है जो पेशेवर अपराधी है और पूर्व में भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। वह अपने भाई राहुल के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here