BJP विधायक के आवास पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट से मिला था आदेश

0

पटना : बिहार भाजपा नेता और भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से विधायक ललन कुमार पासवान के आवास पर झारखंड सरकार ने बुलडोजर चला दी है। यह झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। सरकार द्वारा बुलडोजर चलवा कर विधायक के आवास को तोड़ा गया है।

दरअसल, भाजपा विधायक ललन कुमार का एक आवास भागलपुर जिले के सीमा से सटे बाराहाट में स्थिति है। जोकि बिहार-झारखंड की सीमा क्षेत्र में आता है। भाजपा विधायक के आवास से सटे सेल्टर पर विवाद चल रहा था। जिसपर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने आवास को तोड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर जिला प्रसाशन ने भाजपा विधायक के आवास को ध्वस्त कर दिया।

swatva

जानकारी के अनुसार, विधायक ललन पासवान के आवास की वजह से लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। आवास के पीछे वाले लोगों को आने-जाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता था। इसीलिए उस जगह रहने वाले लोगों ने अपनी जमीन और मकान पर जाने के लिए झारखंड सरकार से अपील की थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट के आदेश पर पर हेमंत सरकार ने बीजेपी विधायक ललन पासवान के आवास पर बुलडोजर चलवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here