NTPC CBT -2 परीक्षा का आंसर की जारी, इस तरीके से दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

0

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी 2 का आंसर – की जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना आंसर-की rrbcdg.gov.in पर चेक कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की वेतन स्तर 5,3,2 के लिए जारी किया गया है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 12 जून से लेकर 17 जून तक किया गया था।

जानकारी हो कि,प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 22 जून से लेकर 27 जून तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दर्ज करवानी होगी। इसके लिए आज शाम 5:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक जारी हो जाएगा। प्रोविजनल आंसर की पर आए आपत्ति को सॉल्व करने के बाद अंतिम आंसर की जारी किया जाएगा।

swatva

वहीं, जानकारी हो कि आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न ₹50 शुल्क देने होंगे। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार यदि अभ्यर्थियों द्वारा की गई आपत्ति सही पाई जाती है तो फिर उनके खाते में यह पैसे लौटा दिए जाएंगे।

आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को पहले अधिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा उसके उपरांत प्रश्न पत्र, उत्तर व उत्तर कुंजी देखने और प्रश्न/उत्तर/कुंजी पर आपत्ति उठाने हेतु लिंक उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here