राष्ट्रपति चुनाव : जदयू की पसंद बनीं द्रौपदी मुर्मू, जगन मोहन रेड्डी कभी भी कर सकते हैं समर्थन का एलान!

0

पटना : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अधिकृत किया था। इसी कड़ी में राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से समर्थन मांगा था। आज जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की।

द्रौपदी मुर्मू का समर्थन देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सिद्धांततः महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं। जनता दल (यू) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है। राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाये जाने पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

swatva

वहीं, बिहार से सबसे पहले चिराग पासवान फिर जीतन राम मांझी भी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे चुके हैं। चर्चाओं की मानें तो वाईएसआरसीपी के सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी भी कभी भी द्रोपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर सकते हैं। वहीं, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी उड़ीसा की बेटी होने के नाते द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here