10 लाख नई नियुक्ति संविदा पर नहीं बल्कि नियमित नियुक्ति- सुमो

0

पटना : भाजपा नेता सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पर उंगली उठाने वाले लोगों को मालूम होना चाहिए कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने पहले 7 साल में 6 लाख 98 हजार लोगों को सरकारी सेवा में बहाल किया है और अगले 18 माह में अतिरिक्त 10 लाख  लोगों को नियुक्त किया जाएगा।

सुशील कुमार मोदी ने इन भर्तियों को संविदा से जोड़े जाने के  सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकारें जो नियुक्ति करती हैं वह इसके अतिरिक्त है। विभिन्न मंत्रालयों में 3 लाख 59 हजार नए पद सृजित किए गए हैं, 10 लाख नई नियुक्ति संविदा पर नहीं बल्कि नियमित नियुक्ति है।

swatva

सुमो ने कहा कि केंद्र सरकार ने  केवल 2018-19 में 38,827 , 2019-20 में 1.48 लाख तथा 20-21 में 78,264 लोगों को स्टाफ सिलेक्शन कमिशन, केंद्रीय लोकसेवा आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से नियुक्त किया है यानि 3 वर्षो में 2.65 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी  है।

सड़क निर्माण पर 2.42 लाख करोड़, रेलवे में निर्माण पर 1.37 लाख  करोड़, ग्राम सड़क योजना पर 19 हजार  करोड, नल- जल योजना पर 60 हजार करोड़,  80 लाख ग्रामीण घरों पर 48 हजार करोड़ एक  वर्ष में केंद्र सरकार खर्च कर रही है, इससे क्या करोड़ो लोगों को रोजगार नही मिलेगा? नरेंद्र मोदी सरकार करोड़ों रोजगार पैदा करने के अपने वायदे पर मजबूती से कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here