27 मई : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

बच्ची के साथ घर से बाहर रहने को मजबूर हैं विवाहिता

मधुबनी : जिले के खुटौना के लौकहा थाना क्षेत्र के लौकहा बाजार के शबनम झा अपनी दो बच्ची प्रीति झा अपने दो बच्चों के साथ घर से बाहर रहने को मजबूर हैं। दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष तथा 6 वर्ष की है।

दरअसल हुआ यह है कि उनकी शादी 15 साल पहले लौकहा बाजार के प्रेम मोहन झा के साथ हुई थी। किसी कारणवश उनके पति का देहांत 2 साल पहले हो गया। पति के देहांत के बाद पीड़िता ने अपनी मानसिक शांति के लिए मायके अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत काला बलुवा गांव चली गई। शबनम का कहना है कि जब यह ससुराल रहने के लिए आई, तो उनकी सास, ससुर तथा देवर ने मिलकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और खाना खर्चा भी बंद कर दिया।

swatva

वे किसी तरह फुलपरास के संस्कार भारती विद्यालय में बतौर शिक्षिका के रूप में काम कर अपने दो बच्चों को पाल रही है। उनके अनुसार रोज-रोज के प्रताड़ित होकर लौकहा स्टेशन चौक पर अपने पति के एक हिस्से में मिले एसबेस्टस के मकान में रहने के लिए आ गई थी। वहां से भी उन लोगों ने चूल्हा तथा गैस सिलेंडर छीन लिया, जिससे वे सभी भूखे प्यासे स्टेशन चौक स्थित अपने घर के बाहर बैठी है। उनके अनुसार कुछ दिन पहले लौकहा थाना तथा सिओ रमन कुमार को लिखित जानकारी दिया था। पूछने पर सियो रमन कुमार मामले को गंभीरता से देख रहे हैं, और इसका हल जल्द से जल्द निकाल दिया जाएगा।

डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर विवाद, दो घायल

मधुबनी : जिले के खुटौना के लौकहा थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोल समीप गुरुवार देर शाम को डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में भारी विवाद हुआ, जिसमें महिला सहित पुरुष घायल हो गए हैं। बता दें कि गंगाराम के पुत्र की शादी होने वाली थी जिसको लेकर मटकोर के लिए नदी की पूजन हेतु घर की महिला व पुरुष सज धज कर निकली थी।

सड़क पर जाते समय डीजे पर तारी वाली तारी पियाद, तारवाला तारी द, खजूर वाला कम वाले गाने पर महिला, लड़कियां तथा लड़के थिरक रहे थे। संजोग से गाना बजते-बजते ताड़ी बेचने वाले मोहल्ले में पहुंचने के साथ ही तारी बेचने वालों ने लाठी-डंडा लेकर आया और ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिसमें मटकोर में शामिल सभी लड़कियां व महिला जान बचाने के लिए अंधेरी रात में इधर-उधर छिपने लगे।

हमलावर इतना पर ही नहीं रुके, पिकअप पर लदे डीजे सहित पिकअप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाते ही लौकहा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचा तथा बेशुमार नशे की हालत में एक शराबी को हिरासत में लेकर पिकअप को खिंचवा कर थाने पर ले आई। मारपीट में योगी महतो तथा रीना कुमारी की घायल हो जाने की बात कही जा रही है। इधर पासी समाज के योगी महतो ने थाना में आवेदन देकर गुंजन सिंह, पशुपति पहाड़ी, भोगेंद्र पहाड़ी तथा ज्योतिष पहाड़ी को नामजद करते हुए मामले को जांच की मांग की है।

आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका के बहाली में बरती गयी प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ सीपीआई-एम का आज से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन अनशन

मधुबनी : जिले के जयनगर में आँगनवाड़ी सेविका/सहायिका के बहाली में बरती गयी प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ सीपीआई-एम का आज से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। आज पहले दिन सुनीता कुमारी ने दिन के 1 बजे से अनुमंडल कार्यालय के आरटीपीएस काउन्टर के पास शुरू किया गया। इस मौके पर लोकल कमिटी के कुमार राणा प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आदेश के बाद मधुबनी जिला से निर्गत आदेश के बाबजूद लापरवाही बरती जा रही हैं।

जयनगर प्रखंड के केन्द्र संख्या-177 देवधा दक्षणि पंचायत के वार्ड नं-09 पर 2018 से आज तक दूसरा आम सभा हुआ ही नहीं, पर सीडीपीओ कार्यालय द्वारा गलत रिपोर्ट दर्ज कर तृतीय आम सभा के नाम पर तंग तवाह करने वाले लापरवाह पदाधिकारी एवं कर्मियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करते हुए समय सीमा के अन्दर चयन प्रक्रिया पूरा किया जाय।

वहीं, श्री सिंह ने मांग की है कि 26 मई 22 को स्थगित केन्द्र सख्या-186 एवं 187 पर नया तिथि निर्धारित कर चयन प्रक्रिया पूरा किया जाय, सीडीपीओ कार्यालय का उच्च स्तरीय जांच गठित कर लापरवाही बरतने वाले सभी के उपर कारवाई किया जाय। वहीं, अनशन स्थल पर एक सभा आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने किया।

कार्यक्रम में जिला कमिटी सदस्य वरिष्ठ नेता कॉमरेड रामजी यादव, जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद, उपेन्द्र यादव, विन्दा मुखिया, योगेद्र मुखिया, शिव कुमार यादव, उमाशंकर यादव, पुनीत कुमारी, शंकर यादव, रत्नेश्वर प्रसाद, मातवर यादव, राजकिशोर यादव, रुद्र नारायण यादव, सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह, शिव शंकर यादव के अलावे अन्य लोगों ने सभा को सम्बोधित किया।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वां पुण्यतिथि सादगी से कांग्रेस ने मनाया

मधुबनी : जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी कार्यालय में आजादी आंदोलन के महानायक, आधुनिक भारत के शिल्पकार देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 58वां पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रो० शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो० झा ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के अजादी आंदोलन का सफल नेतृत्व किए और कई बार अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें जेल के यातनाएं भी दी, लेकिन उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसी का परिणाम था कि उन्हें 9 वर्षों तक जेल में रहना पड़ा और उसी काल मे उन्होंने ‘ डिस्कवरी ऑफ इंडिया ‘ जैसी बहुमूल्य पुस्तक भी दी।

आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने, जिसमे उन्होंने अनेक विंडबनाओ से गुजरते हुए आधुनिक भारत का निर्माण किया। जहां देश के लोगों को खाने और पीने के लिए पानी तक नही मिल रहा था, उस भारत को उन्होंने भाखड़ा नांगल से लेकर अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की गर्वीली उपलब्धयों तक पहुंचा। यह नेहरू का प्रगतिशील सोच था, जो देश मे एक सुई की कारखाना नही था, वहाँ उन्होंने बड़ी संख्या में कल कारखाने लगवायें। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर स्कूलों का निर्माण कार्य हुए, उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थाओं का निर्माण हुआ स्वास्थ्य की महत्ता को देखते हुए एम्स जैसे अस्पताल खुले तो देश भर में ग्रामिण स्तर पर भी अस्पताले बने।

वहीं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने कई क्रांतिकारी बदलाव कर अनाज में आत्मनिर्भर बनाने का काम हुआ लोगों को सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर रेलबे एवं सड़कों का जाल बिछाया गया। उन्होंने देश को एक नई दिशा दिया। आज भी नेहरू जी द्वारा निर्मित भिलाई, बोकारो जैसे प्लांट ही वैश्विक महामारी कोरोना काल मे देश के लोगों को ऑक्सीजन सप्लाई कर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, यह उनकी दूरदृष्टि ही था।

प्रो० झा ने कहा कि पंडित नेहरू की प्रगतिशील सोच का ही फल था कि नव स्वतंत्र भारत पुनरुत्थान के चक्कर मे न फंस कर सच्चे अर्थों में आधुनिक बनाने की ओर बढ़ा। आज की सरकार उन्ही के लगाए कई ऐतिहासिक महत्व के सार्वजनिक क्षेत्र के सम्पति को बेच कर सरकार चला रही है, और उन्ही को नीचे दिखाने का काम भी कर रही है। उनके विदेश नीति आज भी देश के लिए उपयोगी साबित हो रहा है, इसीलिए उन्हें आधुनिक भारत के रचयिता कहा जाता है।

इस कार्यक्रम में जयोतिरामन झा बाबा, मनोज कुमार मिश्रा, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमांशू कुमार, अशोक प्रसाद, आलोक कुमार झा, विनय कुमार झा, आकिल अंजुम, मो० वकील, रमेश पासवान, उमाशंकर प्रसाद, रतन कुमार, अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार आदि थे।

कांटे की टक्कर में संजय ने दर्ज की जीत

मधुबनी : जिले के कलुआही प्रखंड के मलमल उत्तर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 में वोटिंग मध्यम से निर्वाचन संपन्न हुआ। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश पर बीडीओ कलुआही ने 27 मई का तिथि वार्ड सचिव के चयन के लिए निर्धारित किया था। बीडीओ ने प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अविनाश कुमार चौधरी को उक्त प्रक्रिया के लिए प्राधिकृत करते हुए अपने देख रेख में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन करने को कहा था।

बीडीओ के आदेश पर प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक एवं पंचायत सचिव के उपस्थिति में वार्ड में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। वार्ड सभा में वार्ड के अधिकतर लोगों ने भाग लिया। वार्ड सभा में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सचिव चयन हेतु दावेदारी पेश करने को कहा। जिसमें दो लोगो ने दावेदारी पेश किया, जिसमे क्रमशः संजय कुमार यादव और दयानंद कुमार ठाकुर ने प्रस्ताव रखते हुए सचिव हेतु अपनी उम्मीदवारी दिया। दो उम्मीदवारी को लेकर मामला फंसते देख पदाधिकारियों ने वार्ड सभा में उपस्थित लोगो से सहमति लिया, जिसमे सभी लोगो ने वोटिंग माध्यम चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया।

वॉलेट पेपर के माध्यम से चुनाव हुआ, जिसमे कुल 216 मतदाताओं ने वोटिंग किया। काउंटिंग में संजय कुमार यादव को 123 मत, दयानंद कुमार ठाकुर को 85 मत वही 8 अवैध मत प्राप्त हुआ। इस तरह प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी अविनाश कुमार चौधरी ने सबसे अधिक मत प्राप्त संजय कुमार यादव को वार्ड सचिव के पद पर निर्वाचित घोषित किया।

वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति में कुल 7 सदस्यों का चयन करते हुए इसका गठन किया गया। इस मौके पर सरपंच रामविलास यादव, पदेन अध्यक्ष वार्ड सदस्य कौशल्या देवी, पदेन उपाध्यक्ष वार्ड पंच रंजीत ठाकुर, पंचायत सेवक विशुनदेव भंडारी, कनीय अभियंता लाल बाबू तौती, पंचायती राज लेखापाल विकास कुमार, स्क्यूटिव असिस्टेंट रेखा कुमारी थे। वही बधाई देने वालो में उप-प्रमुख चंदन प्रकाश यादव, हीरा लाल राय, राजकुमार यादव, मो० जाकिर, मो० शकूर, मो० दिल, अनुज यादव, गुड्डू कुमार, चंद्रदेव यादव, अंकेश कुमार, सुनील कुमार ठाकुर सहित कई लोग हैं।

एक ही गांव से दो अलग अलग मामले में दो वारंटी गिरफ्तार

मधुबनी : जिले के बिस्फी थाना पुलिस द्वारा लगातार वारंटी को गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही है। जिस दौरान बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी मंटून सहनी को हरिजन एक्ट के मामले में कोर्ट से वारंटी को बिस्फी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात वांरती के घर छापेमारी कर धर दबोच ली गई।

वही मारपीट के मामले में वारंटी बलहा गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम को भी गिरफ्तार कर ली गई। इस बाबत बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के आदेशानुसार लगातार क्षेत्र में वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है, जिस दौरान एक ही गांव से दो अलग-अलग मामले में दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

दो दिवसीय संत समागम और संत महापुरुषों का स्मृति पर्व समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा : मुंशी पासवान

मधुबनी : अंबेडकर भवन, मधुबनी में मुंशी पासवान(पूर्व शिक्षा उप निदेशक) और महात्मा परमेश्वर साहेब सुगौणा हजूर के संयुक्त सान्निध्य में विचार गोष्ठी आयोजित किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से जिला मुख्यालय में कबीर जयंती के शुभ अवसर पर 18 और 19 जून को दो दिवसीय संत समागम और संत महापुरुषों का स्मृति पर्व समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की सफलता हेतु एक समिति का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से मुंशी पासवान को समिति का अध्यक्ष, विजय कुमार ठाकुर को सचिव, राजेंद्र पासवान पूर्व पदाधिकारी दूरसंचार विभाग मधुबनी को महासचिव, अरूण कुमार दास शिक्षक को कोषापाल, कपिल कुमार को उप सचिव, प्रो० सुनीता कुमारी को जिला अध्यक्ष महिला कोषांग, गुरुदेव महात्मा परमेश्वर साहेब को मंच संचालन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुंशी पासवान ने बताया कि समारोह में बाबा साहेब सहित सदगुरुदेव कबीर साहेब संत शिरोमणि रविदास जी, माता सावित्री बाई, महात्मा ज्योति राव फुले शिवाजी राव, संत गाडगे सहित सभी महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महात्मा परमेश्वर साहेब ने कहा संत समागम सह सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कबीर साहेब के विचारधारा को मानने वाले सभी धर्मानुरागी संत महंत बैरागी अगुआ साहेब से अर्जी दाखिल एवं इसकी सफलता हेतु अपना सहयोग समर्थन सुझाव देने का अनुरोध किया है।

समारोह में देश विदेश के संत महात्माओं को भाग लेने की संभावना है। समारोह की सफलता हेतु बैनर-पोस्टर और कबीर रथ निकलने पर भी विचार किया गया। इस विचार संगोष्ठी में बैरागी योगिंद्र दास रामपट्टी, महात्मा साधु दास सहरसा, रामपृक्षण दास खुटौना, चौपाल साहेब राजनगर, महात्मा बिरेंद्र दास लक्ष्मीपुर, महात्मा मुनेश्वर दास पटना सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

समारोह के संयोजक संत बलराम दास अगुआ साहेब लहरेरियागंज ने सभी सम्मानित आगंतु संत महंत धर्मानुरागी को माला अर्पित कर सम्मानित किया गया, साथ ही अगली बैठक में जिले के कई सामाजिक कार्यकर्ता संघ संगठन के पदाधिकारियों को भी विचार गोष्ठी में शामिल कर समारोह की सफलता हेतु सहयोग हेतु अर्जी दाखिल किया जाता है।

व्यापक जनसहभागिता से ही जल-जीवन-हरियाली अभियान होगा सफल : मनोहर मानव

मधुबनी : जिला प्रशासन एवं जल बिरादरी आदर्श लोक संस्थान एवं इंडियन हिमालयन रिवर बेसिन काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में डीआरडीए के सभागार में एक संवाद गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया एवं सरकार की जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जिले में चलाई जा रही योजनाओ एवं उसके प्रभाव के सबंध में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसके पूर्व मनोहर मानव के द्वारा बिहार संवाद यात्रा के उद्देश्यों से अवगत करवाया गया।बिहार संवाद यात्रा के संयोजक मनोहर मानव ने पर्यावरण संरक्षण, लोक शासन की संकल्पना आदि यात्रा के मुद्दे पर अपनी बातो को विस्तार से रखा।उन्होंने यात्रा के लक्ष्यों को बताते हुये कहा कि बिहार के

हर जिले में अलग-अलग चुनौतियां है, अलग-अलग भौगोलिक स्थिति है। इसीलिए संपूर्ण मानव समाज को जल संवर्धन हेतु आगे आना चाहिये।उन्होंने कहा कि सरकार की जल-जीवन-हरियाली अभियान का काफी सकरात्मक परिणाम दिखाई पड़ने लगे है। यह जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सरकार एवं जनता के साझा प्रयास से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी जल जीवन हरियाली की भूरी भूरी प्रशंसा किया है। यात्रा का समापन बेगूसराय में 28 मई को होगा। मौके पर जिले के अधिकारियों ने अपने जिले में जल जीवन हरियाली संबंधी अपने अनुभव को रखा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले में काफी संख्या में अतिक्रमित तालाबो को चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। लगभग चार लाख पौध रोपण किया गया है। कई तालाबो एवम जल स्रोतों का जीर्णोद्धार किया गया है। छत वर्षा संचयन, सौर ऊर्जा, चैक डैम निर्माण आदि कार्य की भी जानकारी दी गई।

यात्री दल के साथी दीपक, अजय वर्मा, गीता भारती आदि ने कहा कि पर्यावरण के लिये हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में जलपुरुष राजेन्द्र सिंह के द्वारा किये गए कार्यो पर तपेश्वर प्रसाद ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों जैसे तालाब, नदी आदि को पुनर्जीवित करने के सरकार के प्रयासों में समाज का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए। उक्त कार्यक्रम में डीडीसी विशाल राज, निर्देशक डीआरडीए राजेश्वर प्रसाद, डीपीआरओ परिमल कुमार, एसडीसी बालेन्दु पांडेय, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग अनिल कुमार, सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक

मधुबनी : जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ रामनाथ कुमार ने कर्मियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में पंचायतों में चल रही बिभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि शिवा पंचायत वार्ड 3, 9 गंगद्वार पंचायत वार्ड संख्या 7 और 11 के साथ साथ कर्णपुर पंचायत में भी नीलामी पत्र निर्गत किया गया दिया गया है। इन वार्डों में नल जल योजनाओं की राशि उठा ली गयी है किंतु कार्य अबतक सरजमींन पर नही हुआ है।

निर्गत नीलामी पत्र के अनुसार निकासी की गई राशि को एक सप्ताह के अंदर पुनः बैंक खाते में जमा कर देना है, ताकि सबंधित योजनाओं का कार्य शुरू करवाया जा सके। बैठक में कनिय अभियंता अजीजुर रहमान के साथ अमित कुमार, संतोष कुमार, शशि कुमारी, शान्ति प्रकाश, विमल कुमार शर्मा, अंकित कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार झा, आकृति, नेहा कुमारी, रिशु कुमारी, मंजय पासवान, अवधेश ठाकुर, बलराम शर्मा, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।

विशेष छापेमारी अभियान के तहत शराब मामले के आरोप में कुल 24 लोग गिरफ्तार, 23 लोग नशे में व एक शराब के साथ गिरफ्तार

मधुबनी : जिले के जयनगर और देवधा थाना पुलिस के द्वारा विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामले में मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में और बॉर्डर क्षेत्र के आसपास थाना पुलिस के द्वारा विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम बना कर इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के आसपास एक शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी में 23 शराबीयों को शराब के नशे के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि एक व्यक्ति को भाड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों जाँच के दौरान शराब पीने पुष्टि हुई है। पुलिस प्रशासन के द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में शराब धंधेबाजों व शराबियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर छापेमारी की गई।

जयनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने नेतृत्व में एसआई सुप्रीया कुमारी, धीरेंद्र सिंह, अनुपम कुमारी, रविदास, पीटीसी संतोष व अजीत समेत अन्य पुलिस बल के द्वारा इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र से सटे इंडिया के साईड इनर्वा क्षेत्र आसपास से एक शराब धंधेबाज समेत 16 शराबियों को गिरफ्तार किया। पुलिस बल के द्वारा बलडिहा इनर्वा रास्ते में बुधवार को शराबियो को पकड़ा, जिसे ऑन द स्पाट ब्रेथ एनेलाइजर मशीन द्वारा शराब पीये जाने की पुष्टि हुआ।

वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के बेला निवासी श्रीचंद दास, दिलीप मंडल, मंगल मंडल, विरोधन मंडल, फेकन दास, चंदेश्वर मंडल, अब्दुल रहमान, इस्लाम पुर निवासी मो० समीम, मो० साजिद, बैतौन्हा निवासी रंजीत राम, बैरा निवासी मो० वकील, थानाटोल निवासी मनोज पासवान, कलुआही मलमल निवासी राम नारायण मंडल, खजौली छपराढ़ी निवासी चंदन यादव व रौशन यादव बातया जाता है।

वही दूसरी ओर सघन चेकिंग के दौरान बाईक के डिक्की व सीट के नीचे रखे 51 बोतल नेपाली शराब के साथ के आरोप में अरेर थाना क्षेत्र के एकतारा निवासी शिवकुमार सहनी को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बातया की सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वही दूसरी ओर देवधा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा थाना क्षेत्र के आसपास क्षेत्र से और बॉर्डर क्षेत्र के आसपास क्षेत्रों से शराब पीने के आरोप में 08 लोगों शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों की जाँच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र दास, भुने दास, रामकिशोर महतो, अब्दुल कयूम, अमरनाथ महतो, विष्णुदेव सहनी, सजंय पंडित थे। सभी आरोपी देवधा थाना क्षेत्र निवासी हैं। वही चरित्र साह लौकहा थाना क्षेत्र निवासी बातया जाता है। शुक्रवार को देवधा थाना क्षेत्र के उसराही तिनमुहानी रेलवे गुमती के समीप से गश्ती के दौरान पुलिस बल के द्वारा दो बाईक पर लदे भारी मात्रा में बाईक समेत शराब को जब्त की गई।

जब्त शराब में 240 बोतल कुल 72 लीटर नेपाली देशी शराब बातया गया। शराब समेत बाईक जब्त शराब को आगे की करवाई हेतू थाना लाया गया। मामला दर्ज कर आगे की करवाई में पुलिस जुट गई। इस बाबत देवधा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बातया की शराब मामले गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पदाधिकारियों ने बातया की अभियान के तहत आगे भी करवाई जारी रहेगी। वही पुलिस की करवाई शराब धंधेबाजो और शराब पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

शराब काण्ड के दो फरार आरोपियों को बेनीपट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधुबनी : जिले के बेनीपट्टी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव से शराब कांड के दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रानीपुर के मोहन सहनी एवं रामबहादुर सहनी के रूप में की गई है।

समकालीन गश्ती के दौरान पुलिस बल के सहयोग से अभियुक्त को उसके घर रानीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष बेनीपट्टी ने बताया कि अभियुक्त की तलाशी कई महीने से की जा रही है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शराब मामले में जब्त वाहनो की होगी नीलामी पटना से पहुँची टीम

मधुबनी : जिले के जयनगर थाना में शराब मामले जब्त वाहनों की नीलामी होगी। नीलामी की प्रक्रिया को लेकर मधनिषेध की टीम प्रक्रिया को लेकर जयनगर थाना पहुँची। जानकारी के मुताबिक शराब मामले में जप्त एक सौ वाहनों की नीलामी होगी, जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल है। जिसको लेकर निलामी हेतू मुल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की गई है। शराब मामले में जब्त वाहनो की नीलामी को लेकर मध व उत्पाद विभाग पटना के दिशानिर्देश पर जयनगर थाने में जब्त वाहनों के निलामी से जुड़े वाहनों के भौतिक सत्यापन व मुल्यांकन को अधिकारियों की टीम पहुंची।

टीम के पदाधिकारी दयानंद झा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम में इंजीनियर निलाम्बर मिश्रा, राजीव कुमार झा शामिल है। जाँच कर रहे अधिकारियों के द्वारा जयनगर थाने में लगभग 100 जब्त वाहनो के निलामी को लेकर वाहनों का फिजिकल वेरिफिकेशन सह मुल्यांकन किया गया। अधिकारी ने बताया कि शराब तस्करी और धंधेबाजी में जब्त दो व चार पहिया वाहनों का फिजिकल वेरिफिकेशन व मुल्यांकन किया जा रहा है। जिसका प्रस्ताव मध् व उत्पाद मुख्यालय को भेजी जाऐगी। तदुपरांत निलामी की कारवाई से जुड़ी प्रकिया होगी। उन्होंने बताया कि फिलवक्त करीब एक सौ पुराने जब्त वाहनो का भौतिक सत्यापन व मुल्यांकन किया जा रहा है।

दो पक्षों के लड़ाई में कई हुए घायल

मधुबनी : जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसी के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्ष से तीन महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायल भेलवा निवासी संतोष यादव,मनोज यादव, गौड़ी कुमारी, सुमित्रा देवी, आशा देवी एवं मुकेश यादब का प्राथमिक उपचार पीएचसी घोघरडीहा में किया गया, जिसमें सुमित्रा देवी व मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मनोज यादव एवं मुकेश कुमार के बीच सीमा विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए है।ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी को पीएचसी घोघरडीहा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया।इस बाबत घोघरडीहा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को भेजा गया है, लेकिन अभी किसी पक्ष से  आवेदन नही आया है।

जवाहरलाल नेहरू के 58वीं पुण्यतिथि पर जयनगर प्रखंड कांग्रेस ने सादगी से मनाया

मधुबनी : स्वतंत्र भारत के पहले और सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल ‘शांति वन’ में उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धासुमन व्यक्त किया। इस मौके पर मधुबनी जिले के जयनगर में प्रखंड कांग्रेस कमिटी जयनगर ने शिद्दत से उनको याद करते हुए सादगीपूर्ण माहौल में उनकी 58वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर जयनगर प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र साह ने बताया कि उनके निधन के 58 साल बाद भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करते रहेंगें।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ० मुकेश कुमार महासेठ ने बताया कि उनके दिमाग में दो बातें थीं।एक हमारे राष्ट्र की स्वतंत्रता, ओर दूसरी हमारे लोगों की समृद्धि। और पृथ्वी पर कोई भी ताकत, उस समय का सबसे बड़ा साम्राज्य भी, उन्होंने इन सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास करने से कभी खुद को नहीं रोक सके। पं. नेहरू निडरता के प्रतीक थे। उन्होंने ही देश मे अखंडता एवं विकास की गंगा बहाई थी, जो आज भी जारी है।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र झा महेंद्र ने कहा कि पंडित नेहरू ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे। वह लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद में विश्वास रखते थे। साल 1955 में पंडित नेहरू को भारत के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पंडित नेहरू ने देश की कमान तब संभाली, जब देश भुखमरी, गरीबी और अशिक्षा जैसी महामारी की स्थिति से गुजर रहा था।

वही, कांग्रेस नेता सह आईटी सेल जिला महासचिव सुरेन्द्र महतो ने कहा कि पंडित नेहरू एक महान राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली वक्ता होने के साथ-साथ महान लेखक भी थे। उनकी रचनाओं में ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री, इंडिया एंड द वर्ल्ड, द डिस्कवरी ऑफ इंडिया और और बायोग्राफी ‘टुवर्ड फ्रीडम’ प्रचलित हैं। इन सभी किताबों में द डिस्कवरी ऑफ इंडिया सबसे प्रचलित किताब है। इसकी किताब की रचना 1944 में अहमदनगर की जेल में हुई थी। पंडित नेहरू ने इसे अंग्रेजी में लिखा था, बाद में हिंदी में अनुवाद हुआ।

वहीं, युवा नेता सुजीत यादव ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। पंडित नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा देश याद कर रहा है। आज हमलोगों ने भी कांग्रेस कार्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर रामचन्द्र साह, डॉ० मुकेश कुमार महासेठ, राजेन्द्र झा महेंद्र, सुरेन्द्र महतो, सुजीत यादव, मो० चांद, अनुरंजन सिंह एवं अन्य मौजूद थे।

दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी : जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के हरलाखी विरता टोल निवासी विमल देवी ने अपने पति, सास समेत अन्य के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में महिला का आरोप है कि पति जबसे दूसरा शादी तबसे मारपीट करना शुरू कर दी है।

बाल बच्चे का भी पालन पोषण नहीं कर रहे है। इधर बहाना बनाकर दहेज के रूप में दो लाख रुपये मायके से लाने को कह रहे है। रुपये नहीं लाने पर विगत मंगलवार को पति मिथिलेश महतो, सास गंगिया देवी व सौतन रिंकू देवी तीनों मिलकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here