सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत, एक जख्मी 

0

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के नवादा-गया पथ गुफा पर पर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक व घायल सभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार बताए गए हैं। तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को हिसुआ पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्चिंसा के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है।

बताया गया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर हीं चारों लोग पड़े थे, तभी स्थानीय लोगों ने हिसुआ थाना को दूरभाष पर सूचना दी। सूचना मिलते हीं हिसुआ थाना एसआई ललन कुमार  पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और सभी को हिसुआ पीएचसी ले गए। जिसमें तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। सभी मृतक झारखंड के सतगावां प्रखंड के मीरचोय ग्राम निवासी बताए जा रहे हैं।

swatva

मृतक में पुरुषोत्तम कुमार पिता जीतेन्द्र सिंह, शिवम कुमार पिता नवल किशोर सिंह सतगावां मीरचोय, गोलू कुमार पिता सिंह पथरा इंग्लिश निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल का नाम रोहित कुमार पिता गौतम सिंह है। जख्मी को विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी ग्यारहवी की परीक्षा देने हिसुआ के टीएस कॉलेज आए थे। परीक्षा देकर लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल जे एच 12 सी 5768 के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना किस वाहन से हुआ पता नहीं चल सका।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दी। वहीं मोटरसाइकिल को थाना ले जाया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। मृतक के परिजन हिसुआ थाने पहुंचकर पहचान किया है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here