भाजपा शासित इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, भूपेंद्र ने संभाली कमान

0

अगरतल्ला : नरेंद्र मोदी की भाजपा ने एक और चौंकाने वाला निर्णय ली है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने अचानक से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री और अमित शाह के विश्वस्त भूपेंद्र यादव अगरतला पहुंच गए हैं। इस बीच यह जानकारी सामने आ रही है कि शाम 5:00 बजे विधायक दल का बैठक होगा और उसमें नए नेता का चयन किया जाएगा।

बता दें कि जब बिप्लब कुमार देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री चुना गया था, तब पार्टी के अंदर वरिष्ठ नेताओं ने इसका विरोध किया था। हालांकि, तत्कालिक कारणों की वजह से बिप्लब देब केंद्रीय नेतृत्व के कृपा पात्र होने के कारण मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद समय-समय पर पार्टी के अंदर अनबन की खबरें सामने आती रहती थी।

swatva

वहीं, चर्चाओं के अनुसार यह बताया जा रहा है कि इंटरनल सर्वे में बिप्लब कुमार देब को लेकर भाजपा आगामी चुनाव में जादुई आंकड़े को छूने को लेकर आश्वस्त नहीं दिख रही थी, इस वजह से बिप्लब कुमार देब को मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी। इस मीटिंग को इसी राजनीतिक प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भाजपा उत्तराखंड, गुजरात और कर्नाटक के मुख्यमंत्री का इसी तरह से इस्तीफा ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here