बिहार : कई IAS इधर से उधर, मिहिर कुमार सिंह होंगे पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव

0

पटना : बिहार सरकार ने एक साथ 13 आईएएस को इधर से उधर की है। जिसमें अपर मुख्य सचिव से डीडीसी तक शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक़ संजीव कुमार सिन्हा को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सिन्हा पहले से ही राजस्व परिषद के अध्यक्ष व सदस्य हैं। इसके साथ ही आईएएस वंदना किनी को श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य योजना परिषद के मुख्य परामर्शी के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात किया गया है। अब अरविंद कुमार चौधरी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। अब तक पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अरविंद कुमार चौधरी को प्रधान सचिव श्रम संसाधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।

swatva

इसके साथ ही आईएएस एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ को पूर्णिया का कमिश्नर बनाया गया है, साथ ही कोसी के प्रमंडलीय आयुक्त की भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा सरकार ने कुछ डीडीसी का भी तबादला की है, जिसमें जमुई के उप विकास आयुक्त आरिफ हसन को पूर्णिया का नगर आयुक्त नियुक्त, कैमूर के उप विकास आयुक्त को दरभंगा का नगर आयुक्त, बक्सर के उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर को भागलपुर का नगर आयुक्त और खगड़िया की उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा को गया का नगर आयुक्त बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here