मुंबई को पहली जीत की तलाश, कप्तान ने की नए बॉलर की डिमांड

0

पांच बार की विजैता टीम को आइपीएल 15 के 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, कप्तान रोहित शर्मा ने कुलकर्णी के रूप में नए बॉलर की मांग की ह

दिल्ली : आईपीएल 2022 में रोेहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियंस टीम की हालत बहुत ही खराब नज़र आ रही है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 6 मैच खेलें हैं, जिनमें इस टीम को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। टाइम्स ऑफ इंडियां की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने मुंबई टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज धवन कुलकर्णी की मांग की है। जिसके बाद इनको टीम में शामिल करने की चर्चा काफी तेज हो गयी है। उम्मीद जताई जा रही है की इस तेज गेंदबाज को जल्द ही टीम में शामिल किया जा सकता है।

कुलकर्णी के शामिल होने से रोहित को फायदा

33 वर्षीय कुलकर्णी आईपीएल 2022 में हिन्दी कमेंट्री टीम में शामिल है। उन्हें इस साल होने वाली मेगा ऑक्सन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। बता दें कि,कुलकर्णी मुंबई के ही रहने वाले है, साथ ही साथ उन्हे मुंबई के तीन मैदान वानखेड़े, ब्रेबॉर्न और डीवाई पाटील के बारे में सभी तरह की जानकारी है। धवन को यह भी भली-भांती मालूम है कि इन पिचों पर किस तरह की गेंदवाजी करनी है। वहीं,ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई टीम में अनुभवी गेंदबाजों की काफी कमी है, जिस कारण बार- बार टीम अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद भी लगातार मैच हार रही है। इस वजह से कुलकर्णी के टीम में शामिल होने के बाद रोहित को उनकी गेंदबाजी का फायदा हो सकता है।

swatva

गौरतलब हो कि, कुलकर्णी मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयलस् और गुजरात लायन्स के लिए 92 मैच खेलें हैं, जिनमें उन्होंने कुल 86 विकेट झटके हैं। इसके अलावा कुलकर्णी रणजी और भारत केें लिए भी खेल चुकें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम की तेज गेंदबाजी को धार देने के लिए कुलकर्णी की मांग की है।

मालूम हो कि, कुलकर्णी मुंबई से ही आते है। ऐसे में उन्हे मुंबई और पुणे में कैसे गेंदबाजी करनी है अच्छे से मालूम है। वहीं,आईपीएल 2022 सीजन के ग्रूप स्टेज के 70 मुकाबले इन्हीं दो शहरों के 4 ग्राउन्ड में खेले जा रहें है।

सौरव झा की रिपोर्ट 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here