गुवाहाटी में भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन शुरू, विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा हुए शामिल

0

भारत प्रक्षेत्र राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन गुवाहाटी में आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शामिल होंगे। 11 और 12 अप्रैल को असम विधानसभा में दो दिवसीय विमर्श होगा। दो विषय पर विमर्श होने हैं। पहला विषय है “युवा केंद्रित नीतियों को नीति निर्माण को मुख्यधारा में लाना” और दूसरा “राष्ट्रीय विकास एवं लोक हित में युवा शक्ति का सदुपयोग” इस विमर्श में सभी राज्यों के पीठासीन पदाधिकारी भाग लेंगे।

विमर्श के पूर्व इसका उद्घाटन सीपीए भारत प्रक्षेत्र के सभापति सह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। 13 अप्रैल को सभी आगंतुक अतिथियों के लिए माँ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन तथा पूजा-अर्चना तथा पोस्ट टूर कॉन्फरेंस की व्यवस्था की गयी है। वहां गये अतिथिगण अपनी सुविधानुसार 13 से 14 अप्रैल के बीच अपने राज्य लौटेंगे।

swatva

विदित हो कि भारत प्रक्षेत्र सी पी ए का छठा सम्मेलन पटना में वर्ष 2018 में आयोजित हुआ था। यह एक भव्य आयोजन था। इसके बाद सातवां सम्मेलन लखनऊ में हुआ था। यह आठवां है जो गुवाहाटी में हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ उनके आप्त सचिव सुनील कुमार तिवारी, सभा सचिव शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव पवन कुमार पाण्डेय तथा अन्य पदाधिकारी भी गुवाहाटी पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here