27 मार्च : मधुबनी की मुख्य खबरें

0
swatva samachar

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक द्वारा पुस्तक का लोकार्पण

मधुबनी : राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिले के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी एवं नवनियुक्त ऑक्सीजन इको सिस्टम के प्रबंधकों की दो दिवसीय कार्यशाला को संबोेधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिला अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय में 125 संयत्रों, ऑक्सीजन काॅनसंट्रेटर तथा लगभग 50000 सिलिंडर के प्रतिदिन के प्रबंधन करना एक दूरूह कार्य था, जिसके लिए बिहार सरकार ने आईटीआई के तकनिशियन को नियुक्त किया है। इनको प्रशिक्षित करने में पाथ संस्था को अभार दिया और इस नये तकनीकी क्षमता में दक्षता के वैश्विक ज्ञान को बिहार के लोगों की बेहतरी के लिए किये जा रहे संस्था की सहयोग की सराहना की।

पाथ संस्था के द्वारा ऑक्सीजन इको सिस्टम प्रबंधन हेतु मार्गदर्शिका-सह-प्रशिक्षण माॅड्यूल पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण संजय कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कर कमलों द्वारा किया गया। श्री सिंह ने इस पुस्तक की रचना की अहमियत पर भी प्रकाश डाला और पाथ संस्था की सराहना की। विदित हो कि इस पुस्तक में ऑक्सीजन ईको सिस्टम के प्रबंधन पर विचार की चर्चा की गयी, जिससे सिलेंडर की रख-रखाव, संचालन आदि में आवश्यक तकनीकी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।

swatva

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बिहार के सभी जिलों के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारियों ने भाग लिया और पोर्टल में स्वास्थ्य से संबंधित वांछनीय डाटा अंकित करने में आ रही समस्याओं के समाधान के बारे में तकनीकी विशेषज्ञों से जानकारियां प्राप्त की।

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन से पूर्व आईटीआई टेकनिशियन से कुछ तकनीकी सवाल किये। तकनिशियनों ने सही उत्तर दिया। सही जवाब पाकर कार्यपालक निदेशक ने उनकी दक्षता का प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना भी दी।

बिहार के सभी जिले से आये अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारियों एवं आईटीआई टेकनिशियनों को कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, प्रशासी पदाधिकारी कमलनयन, पाथ के स्टेट हेड अजित कुमार सिंह, द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। मनीष रंजन, नोडल ऑफिसर, प्लांट, स्टेट हेल्थ सोसायटी, पटना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन की गयी। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में पाथ की टीम ने अहम भूमिका अदा की, जिसकी सभी पदाधिकारियों ने प्रशंसा की।

अयाची नगर युवा संगठन चर्चे में, रक्त आपूर्ति कर बचा रहा लोगों की जान

मधुबनी : रक्तदान के क्षेत्र में किये गए कार्यों से विगत कुछ महीनों से अयाची नगर युवा संगठन चर्चे में है। संगठन द्वारा ग्रामीण स्तर पर लगातार लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ऐसे जरूरमंद लोग जिन्हें खून की जरूरत होती और उनका कोई सहारा नही होता ऐसे स्तिथि में संगठन सहायक बनके रक्त उपलब्ध कराते हैं। अब तक लगभग 5 दर्जन लोगों को संगठन के द्वारा के द्वारा खून प्रदान कर जान बचाने का प्रयास किया है। इसी बीच 35 वर्षीय युवक राजू राय जो बीमार थे, उनका हेमोग्लोबिन 5.5 Gm था। उनका इलाज डीएमसीएच,दरभंगा सरकारी अस्पताल में चल रहा था। ईलाज के दौरान मरीज के लिए 4 यूनिट ब्लड की डिमांड किया गया।

स्तिथि स्वरूप खून चढ़ाना त्वरित जरूरी था। तदुपरांत परिजन संस्था के संस्थापक विक्की मंडल से सम्पर्क किया। श्री मंडल स्वयं दरभंगा पहुँचे और संगठन से जुड़े रक्तवीर रामबाबु मंडल से मरीज के लिए रक्तदान करवाये। इस कार्य को लेकर संस्था संस्थापक विक्की मंडल ने रामबाबु मंडल को ब्लड बैंक ही सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर विक्की मंडल ने कहा हर युवक को समय ओर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से किसी तरह का कोई नुकसान नही हैं। हर 3 महीने पर लोग रक्तदान कर सकते हैं।

दहेज नही देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को कर दी हत्या

मधुबनी : जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के लौठबा गांव में दहेज नहीं देने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी, जिसको लेकर मृतिका की पिता ने बासोपट्टी थाना में दामाद समेत 10 लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हरलाखी थाना क्षेत्र के कुण्डल मढिया गांव निवासी मो मुस्तफा ने बताया कि अपनी पुत्री रौशन खातुन की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व बासोपट्टी थाना क्षेत्र के लौठबा गांव निवासी मोनाथ अंसारी के पुत्र मो सगीर से किया था। शादी के कुछ साल सब ठीक ठाक चल रहा था। इधर करीब एक साल से पुत्री के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के रूप में दो लाख रुपये की डिमांड किया जा रहा है। जिसको नहीं देने पर दामाद मो सगीर एवं उनके परिवार के मोनाथ अंसारी, तहमीना खातुन, नसीम अंसारी, फहीम अंसारी, सवीर अंसारी, मोसरत खातुन, सविहा खातुन, जैमन खातुन, रुकसाना खातुन सभी एक राय करके मेरे पुत्री के कमरे में घुसकर लाठी और लोहे की रॉड से हत्या कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद जब जब गये तो देखा कि मेरी पुत्री का शव को छोड़कर सभी नामजद व्यक्ति फ़रार हो गये थे। आपको बता दें कि मृतिका के तीन छोटे छोटे बच्चे है, सबका रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों में मातम छाया हुआ है. इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करली गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिवसीय अष्टयाम को लेकर शान गली जयनगर से निकाली गई कलश शोभायात्रा, हजारों की संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

मधुबनी : श्रीश्री 108 श्री सीता राम नाम अष्टयाम पूजनोत्सव मेन रोड शान गली,जयनगर के मोहल्लावासियो एवं व्यवसायियों के द्वारा दो दिवसीय अष्टयाम को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में महिलाओ एवं पुरुषों ने भाग लिया। इस कलश यात्रा में राम भगवान की जय, सीता माता की जय, शंकर भगवान की जय, माँ पार्वती की जय, माँ दुर्गा की जय, हनुमान जी की जय सहित अन्य नारे लगाये गए।

कलश यात्रा मेन रोड शान गली से निकलकर मेन रोड, भेलवा चौक, वाटर वेज चौक होते हुए पवित्र नदी कमला में पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद कलश यात्रा पूजा स्थल पर पहुंची। वहा कलश स्थापित विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई।

वहीं, स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने स्थानीय गणमान्य लोगों के द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर कमिटी के सदस्य ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि समय समय पर मोहल्ला व समाज के बीच इस तरह से पूजा पाठ के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। ताकि लोग इस भाग दौर की जिदगी मे समय निकाल कर भगवान का भजन-कीर्तन करे और लोगों के मन में कोई गलत विचार न आवे। इस मौके नगर पंचायत के अध्यक्ष कैलाश पासवान, दुर्गा देवी, दिनेश पूर्वे, अभिषेक राउत, अमित मांझी, अनिल जायसवाल, आनन्द पूर्वे, सुमन यादव, शम्भू गुप्ता, पंडित राजू तिवारी, पंडित अरविंद तिवारी सहित मौजूद थे।

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर जाप हमलावर, निकाला आक्रोश मार्च

मधुबनी : पेट्रोल, डीजल की दरों में संशोधन पर सरकार ने एक बार फिर दामों में इजाफा किया। सरकार ने पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में इजाफा किया है, जिसे लेकर जन अधिकार पार्टी ने एक बार फिर हमला बोला है। इस बाबत जाप नेता ने संयुक्त रूप से रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर आज कम से कम जनता से वो 10 हजार करोड़ रुपए अपनी जेब में डाल रहे है।

उसके साथ ही जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है, उसकी पूरा फिगर भी हम आपको देंगे और इसी तरह वो हर बार, हर तीन दिन में, हर हफ्ते में ये बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई की वजह से दाम बढ़े हैं, लेकिन सरकार ने संसद में बताया कि रूस से होने वाली तेल की खरीददारी हमारी जरूरत का एक फीसदी से भी कम है। गरीबों को लूटा जा रहा है, 10 हजार करोड़ गरीबों से लिया जा रहा है, जो अन्याय है, हम इसके लिए लड़ेंगे।

आज इसी बाबत जाप के प्रदेश महासचिव ललन सिंह, संजीव नीरज(प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता), तारस भारती(प्रदेश उपाध्यक्ष), मनोज यादव(प्रदेश उपाध्यक्ष), मुनीन्द्र पासवान, प्रकाश झा, उमेश कुमार, मो० निजामुद्दीन एवं अन्य दर्जनों जाप नेता मौजूद रहे।

एनडीए की सरकार के द्वारा पूरे देश में चौमुखी विकास जारी है : डॉ० अशोक यादव

मधुबनी : जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यापति स्मारक भवन के सभागार में एनडीए की ओर से रविवार को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने की, जबकि मंच का संचालन भाजपा के बिस्फी मंडल अध्यक्ष रामसकल यादव एव चहुटा मंडल अध्यक्ष राजकिशोर मिश्र बुलेट ने किया।

आशीर्वाद समारोह में एनडीए के एमएलसी उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह के पक्ष में एनडीए के कई प्रमुख नेता पहुंचे थे। इस मौके पर सांसद अशोक कुमार यादव, स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल, जदयू के प्रदेश सचिव सीमा मंडल, महिला नेत्री सोनी कुमारी, भारती मेहता, सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। मंचासीन सभी अतिथियों को कार्यकर्ताओं को गमछा से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सांसद अशोक यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार के द्वारा पूरे देश में चौमुखी विकास जारी है। सरकारी योजनाओं की जानकारी वक्ताओं ने विस्तार से दिया पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधियों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों को मान सम्मान की लड़ाई सदन में लड़ी जाएगी और उसे मानदेय के साथ कई सुविधा मुहैया कराने के लिए आवाज उठाया जाएगा।

वही कुव्यवस्था के कारण जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखी गई। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत, विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार मिश्र, संगीता ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रभारी सुभाष चंद्र उदय जहीर परसौनवी, बासूदेव कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, चन्द्रवीर यादव, अशोक कुशवाहा, मुन्ना ठाकुर, अभिजीत पासवान, इरशाद अली, मनोज कुमार यादव, शम्भू ठाकुर, अखलेश झा सहीत कई लोग उपस्थित थे।

एमएलसी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के सम्मान कार्यक्रम में उमड़ी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की भीड़

मधुबनी : जिले के जयनगर में निर्वतमान विधान पार्षद सह वर्तमान निर्दलीय विधान पार्षद प्रत्यासी सुमन कुमार महासेठ के द्वारा मधुबनी जिले के कलुआही, खजौली एवं बाबूबरही प्रखंड के सभा परिसरों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान सह स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता के.डी. साह के द्वारा किया गया। निवर्तमान एमएलसी सुमन महासेठ के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिथिला परंपरा अनुसार फूल माला, पाग, चादर से सम्मानित किया गया।

निर्वतमान एमएलसी निर्दलीय प्रत्यासी सुमन कुमार महासेठ के द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने आप सभी के साथ प्यार स्नेह आशीर्वाद से जीतकर सदन तक पहुँचा। सदन में आप सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों से अधिकार मान सम्मान मानदेय बढ़ाने और समस्याओं को और निदान को ले आपकी आवाज बनकर बिना भेद भाव जात पात से ऊपर उठकर सदन में आवाज को बुलंद किया।

आम जन लोगों के जन समस्याओं को निदान हेतू कई विकास कार्यों को किया। यह चुनाव किसी दल का नहीं बल्कि आपके मत का चुनाव है। मैं जब पहली दफे चुनाव जीतकर आया और एमएलसी बना तो जनप्रतिनिधियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया था। अब कईं प्रत्यासी चुनावी मैदान में हैं और लुभाने के कार्य कार्यक्रम और लुभावने वादे कर रहें है। मैं सदैव क्षेत्र में आप सभी के बीच रहा और भर्मण करता रहा हूँ।

जनसमस्याओं से अवगत होकर हर सम्भव निदान कर विकास कार्यो को किया। आप सभी जात पात दल से ऊपर उठकर आप अपना साथ और आपके मत स्वरूप आर्शीवाद प्राप्त कर आप मुझे सदन तक भेजने का कृपा करेंगे, और मैं पुनः आपका हक अधिकार मान सम्मान दिलाने कार्य आप सभी के आवाज बनकर सदन में उठाता रहूंगा। आम जनों के जनसमस्याओं का निदान करता रहूंगा। यह कार्य मेरा धर्म और कर्म भी हैं मैं सदैव आपका था और आपका ही रहूंगा।

इस मौके पर मंचासीन संजय कुमार सिंह(पूर्व उप-प्रमुख), श्री नाथ नागमणि(पंचायत समिति सदस्य), सुबोध श्रीवास्तव(वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष), जय प्रकाश मंडल(मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष),छोटू पासवान, आशा देवी, अमरेंद्र सिंह समेत कई सामाजिक कार्यताओं जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here