Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

बक्सर बिहार अपडेट

आठ बाइक व सात हथियार के साथ आठ अपराधी गिरफ्तार

बक्सर: हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार थानों की टीम द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने पिस्टल, रिवाल्वर समेत सात अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। अपराधियों के कब्जे से लूट व चोरी की कुल आठ बाइक भी बरामद हुई है। सोमवार को पीसी के दौरान यह जानकारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ के आपराधिक इतिहास हैं।

पिछले दिनों इनके द्वारा कोरानसराय थाने में बुलेट बाइक लूटी गई थी।जो गिरफ्तार किए गए हैं। उनमें मंतोष कुमार ग्राम कठघरवां, गोलू कुमार ग्राम मिश्रवलिया, दोनों थाना मुफस्सिल के निवासी हैं। इन दोनों को मुफस्सिल थाने की टीम ने 13 मार्च को चौसा गंगा पंप के पास गिरफ्तार किया। इनके पास से एक बाइक, दो रिवाल्वर, तीन फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन लोगों ने बताया आज की रात महदह के पास लूट की योजना है। पुलिस ने रविवार देर शाम में

गिरफ्तार बाइक चोर सरगना

वहां घेरा डाला तो चार लोग पकड़े गए।इसमें अस्मित कुमार सिंह ग्राम बभनी थाना मुफस्सिल, अभिषेक यादव ग्राम भटवलिया, थाना औद्योगिक, अंकुर सिंह उर्फ सूर्याशु ग्राम बैरियां थाना कोरानसराय। महताब आलम ग्रांम मंगरांव, थाना राजपुर। इनसे पूछताछ के बाद दो और लोगों के बारे में जानकारी मिली। साथ ही अंकुर के बैरियां स्थित घर से चोरी के 11 मोबाइल व एक बंदूक मिली। जगदीशपुर के अभिषेक उर्फ लक्की के घर से एक पल्सर व अपाची बरामद

हुई।उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रमोद राम ग्राम अतरौना, थाना इटाढ़ी के यहां से बरामदगी हुई। वह भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मन्नू यादव, ग्राम जासो, थाना औद्योगिक पुलिस की पकड़ में नहीं आया। लेकिन, उसके घर से भी लूट की बुलेट बरामद हुई है। एसपी नीरज सिंह ने बताया कि इस सफलता में डुमरांव के ए एसपी राज, सदर डीएसपी गोरख राम, प्रशिक्षु एसडीपीओ अमरनाथ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन लोगों ने कोरानसराय, मुफस्सिल, औद्यागिक, इटाढ़ी थाना व डीआईयू टीम के सहयोग से पूरे गिरोह को धर दबोचा।