विधानसभा में नई परंपरा की शुरुआत, विस अध्यक्ष ने बच्चों के साथ किया भोजन, वैशाली के हैं स्टूडेंट

0

पटना : बिहार विधानमंडल बजट सत्र के छठे दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए वैशाली के स्कूली छात्र-छात्राएं बिहार विधान सभा पहुंचे। सदन की कार्यवाही को देख बच्चे काफी खुश दिखे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ इन बच्चों का फोटो सेशन भी हुआ। जिसके बाद बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने भोजन किया। बिहार विधानसभा में यह पहली बार देखने को मिला।

गौरतलब है कि, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक नई परंपरा की शुरुआत की। स्कूली बच्चों के साथ भोजन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इससे सदन की गरिमा बढ़ेगी और छात्रों के उज्जवल भविष्य में काफी मदद मिलेगी। विधानसभा की कार्यवाही को देखकर बच्चे अपने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को आसानी से समझ पाएंगे।

swatva

विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आज से नई परंपरा की शुरुआत हुई है। सामाजिक, नैतिक संकल्प अभियान में बाल युवा सांसद के कार्यक्रम में हमलोगों ने बच्चों को आमंत्रित किया था। इन बच्चों को सदन को देखने का मौका मिला साथ ही हमने उनके साथ भोजन भी किया। इन लोगों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमारी नई पीढ़ी लोकतंत्र को मजबूत करें उसमें आस्था रखे यही मेरा मुख्य उद्देश था।

वहीं, विधानसभा की कार्यवाही देखने वैशाली से आए स्कूली बच्चों का कहना था कि हमारी भूमिका और सदन की भूमिका में काफी अंतर है। हमलोग छोटे स्तर पर डिबेट किये थे। बाल संसद का आयोजन हुआ था जिसमें हमलोग नाटकीय रुप से भाग लिए थे। डिबेट प्रश्नोत्तर काल बिल्कुल सदन जैसा ही था। हमलोगों की प्रस्तुति बिहार विधानसभा अध्यक्ष को अच्छा लगा।

जिसके बाद उन्होंने आमंत्रित करते हुए कहा था कि आपलोग सदन में आकर कार्रवाई को देंखे। जिसके बाद हम सभी बच्चे आज बजट सत्र के छठें दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही को देखने आए हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here