यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र का निधन, इस वजह से गई जान

0

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई है। यूक्रेन में एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहे चंदन जिंदल युद्ध के कारण वहीं फंस गए थे और वापस नहीं आ पाए। जानकारी के मुताबिक दो फरवरी को चंदन जिंदल हार्ट अटैक हुआ था। इस वजह से दिमाग में रक्त जम गया था।

इलाज के दौरान चंदन जिंदल कोमा में चले गए थे, इसके बाद आज यानी दो मार्च को उन्होंने दम तोड़ दिया। चंदन के पिता अभी भी यूक्रेन में ही फंसे हैं।

swatva

विदित हो कि बीते दिन भारतीय छात्र की मौत होने के बाद भारत मे सख्त रुख अपनाया है। भारत सरकार ने दोनों देशों के राजदूत को तलब किया था। विदेश मंत्रालय ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया था। इसके साथ ही भारत ने खारकीव और संघर्ष वाले अन्य क्षेत्रों से भारतीयों को सुरक्षित मार्ग देने की मांग दोहराई थी।

रूस और यूक्रेन विवाद के बीच खारकीव में एक मार्च के सुबह एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि आज सुबह खारकीव में एक भारतीय छात्र ने अपनी जान गंवा दी। मृत छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा था, जो कर्नाटक के निवासी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here