विधानमंडल में दिखी भाजपा और राजद के बीच दोस्ती, नेता विपक्ष ने छुए रविशंकर के पैर

0

पटना : बिहार विधान मंडल के सदस्यों के लिए विधान मंडल भवन के सेंट्रल हॉल में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश कुमार और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने किया। इसी दौरान बिहार विधान मंडल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बड़े दिनों के बाद याराना देखने को मिला।

दरअसल, बिहार विधानमंडल के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को भाजपा नेताओं ने घेर लिया और उनसे भोज की मांग करने लगे। जिस तेजस्वी यादव ने भी मुस्कुरा कर निवेदन पूर्वक अपने प्रतिक्रिया दी।

swatva

हम आपही के लीग में शामिल हो गए हैं …

शादी के बाद पहली बार बिहार विधानमंडल पहुंचे नेता विपक्ष से बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भोज की मांग कर दी। जिस पर नेता करते हुए यादव ने कहा कि हम आपही के लीग में शामिल हो गए हैं। बिहार सरकार का मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आपको शादी की बधाई हो हमारी और आपकी शादी की चर्चा होती है और आप हमें ही नहीं बुलाए जिस पर तेजस्वी ने कहा कि हम भी आप ही के लीग में शामिल हो गए हैं वो भी दो तरीके से। साथ ही उन्होंने कहा कि भोज का प्रबंध कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भाजपा नेता और केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया रविशंकर प्रसाद ने भी उन को शादी की बधाई दी।

बता दें कि, सुबह 11 बजे बिहार विधान मंडल के नए सेंट्रल हॉल में प्रबोधन कार्यक्रम चल रहा है। लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों की भूमिका और जवाबदेही को लेकर कुल 2 सत्रों में 6 घंटे तक प्रबोधन कार्यक्रम चलेगा। पहले सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ साथ कुल 10 लोगों का संबोधन हुआ। वहीं दूसरा सत्र लंच आवर के बाद 3 बजे से शुरू हो गया है जो 6:20 बजे तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here