‘प्रसाद’ योजना में माँ जानकी के जन्मस्थान पुरौना धाम विकास की योजना स्वीकृत

0

बिहार के पांच परिपथ हेतु 235.59 करोड़ बिहार को निर्गत किया जा चुका है

पटना : राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य सभा को बताया कि माँ जानकी के जन्म स्थान सीतामढ़ी के पुरौना धाम के विकास की 36 करोड़ 86 लाख की योजना को पर्यटन मंत्रालय की ‘प्रसाद’ योजना में हाल में शामिल कर लिया गया है।

मंत्री ने बताया कि ‘स्वदेश दर्शन’ योजना अंतर्गत बिहार के तीर्थांकर परिपथ वैशाली- आरा- पटना- राजगीर- पावापुरी-चंपापुरी के विकास हेतु 37.20 करोड़ की स्वीकृत राशि में से 26.11 निर्गत किया जा चुका है।

swatva

कांवरिया पथ के विकास हेतु 44.76 करोड़ में से 42.52 करोड़, बोधगया में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 93.22 करोड़, गांधी परिपथ अंतर्गत भितिहरवा-चंद्रहिया-तुरकौलिया के विकास हेतु 44.65 करोड़ में 35.72 करोड़ तथा मंदार पहाड़ी के विकास हेतु 47.53 करोड़ के विरुद्ध 38.02 करोड़ बिहार को दिया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here