अमेरिका में गिरी दुनिया की सबसे बड़ी बिजली, चंद सेकेंड में 768 किमी इलाका जगमग

0

देश/विदेश डेस्क : अमेरिका में दुनिया भर में अब तक की सबसे लंबी आकाशिय बिजली गिरी है। इसकी पुष्टि संयुक्त राष्ट्र संघ के मौसम विभाग ने करते हुए इसे 768 किमी लंबा बताया। यह दुनिया में अब तक की सबसे लंबी आकाशीय बिजली गिरने का रिकॉर्ड है। इसकी लंबाई अमेरिका के एक हिस्से से करीब दूसरे हिस्से तक फैली थी।

दक्षिणी अमेरिका में हुई घटना

यह घटना दक्षिणी अमेरिका में देखी गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ का मौसम विभाग आजकल पिछले कुछ वर्षों में विश्व में गिरी आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं का रिकार्ड दर्ज कर रहा है। दस्तावेजों की जांच और पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि दो वर्ष पूर्व अमेरिका में गिरी बिजली दुनिया भर में अब तक हुई वज्रपात की घटनाओं में सबसे बड़ी है।

swatva

संयुक्त राष्ट्र ने कहा मेगाफ्लैश

वैज्ञानिकों ने इसे मेगाफ्लैश नाम दिया है। तथ्यों की पड़ताल के बाद इसे सबसे अधिक लंबाई वाली आकाशीय बिजली करार दिया गया। टेक्सास से लेकर मिसिसिपी तक इसकी चमक देखी गई थी। वर्ल्ड मौसम संगठन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बिजली गिरने की यह घटना 17 सेकंड तक चली। संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि अगर प्लेन से कोई शख्स 768 किलोमीटर की यात्रा करे तो उसे करीब डेढ-दो घंटे का समय लगेगा। लेकिन यहां पर गिरी आकाशीय बिजली ने इस दूरी को महज कुछ सेकेंड्स में ही पूरा कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here