एमएलसी चुनाव बिहार : औरंगाबाद छोड़ सभी निवर्तमान सदस्य होंगे भाजपा के उम्मीदवार

0

पटना : स्थानीय प्राधिकार कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों को लेकर जदयू और भाजपा के बीच औपचारिक एलान हो चुका है। 24 में से 12:12:1 का फॉर्मूला तय हुआ है। भाजपा और जदयू 12-12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रालोजपा यानी पशुपति गुट को वैशाली सीट दी गई है।

इन 12 सीटों में से भाजपा औरंगाबाद, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, रोहतास, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार और सहरसा सीट पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के इन सीटों पर निवर्तमान सदस्य ही उम्मीदवार होंगे। हालांकि, औरंगाबाद से निवर्तमान सदस्य ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। जबकि दरभंगा और समस्तीपुर के सदस्य का निधन हो चुका है।

swatva

भाजपा ने सारण सीट से सच्चिदानंद राय, रोहतास सीट से संतोष कुमार सिंह, पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार, कटिहार से अशोक अग्रवाल, बेगूसराय से रजनीश, सहरसा से नूतन सिंह, गोपालगंज से आदित्य नारायण पांडे और पूर्णिया से दिलीप जायसवाल को तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सिवान से मनोज के नामों की चर्चा तेज है।

मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक-दो दिन में बिहार भाजपा उम्मीदवारों के नामों की सूची केंद्रीय आलाकमान को भेज देगी। आलाकमान से मुहर लगने के बाद संभव है कि जदयू की सूची तैयार होने के बाद दोनों सहयोगी दल संयुक्त रूप से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here