BJP नहीं देती किसी को धोखा, पहले की गठबंधन का बात बता रहें हैं सहनी – नितिन

0

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए कोटे से एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भाजपा पर बहुत बड़ा आरोप लगाया। वहीं, इनकी नाराजगी यहां भी नहीं थमी और अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। इसी कड़ी में अब भाजपा के तरफ से इसका जवाब दिया गया है।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि कहीं ना कहीं मुकेश सहनी मानते हैं कि वह एनडीए और नीतीश कुमार के साथ हैं, फिलहाल वो गुस्से में हैं इस कारण ऐसा बयान दे रहे हैं, वह हमारे भाई हैं।उन्हें एनडीए के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

swatva

मुकेश सहनी एनडीए में साथ काम कर रहे हैं

मंत्री ने कहा कि मुकेश सहनी एनडीए में साथ काम कर रहे हैं, उन्हें इस बात की जानकारी है कि एनडीए बिहार की हित में विश्वास करता है। एनडीए का मानना है कि बिहार के हित में ही उसका हित हैं। अभी फिलहाल मुकेश भाई आवेश में हैं, पर वो सोच समझकर निर्णय लेंगे। भाजपा हमेशा से ही अपने अपने गठबंधन में शामिल ताले का सम्मान करते आया है आगे भी करता रहेगा। हमलोगों द्वारा कभी भी किसी को भी धोखा नहीं दिया जाता है।

वहीं, बीते रात मुकेश सहनी द्वारा दिया गया बयान की भाजपा ने उनके पीठ में खंजर मारा है, इसपर नितिन नवीन ने कहा कि मुकेश सहनी हमारे भाई हैं। उनके साथ पहले के गठबंधन में धोखा हुआ था। उनके पीठ में खंजर मारा गया था। शायद वह इसी घटना को बता रहे हो। वाहन, सीट नहीं मिलने पर नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह बिल्कुल उचित है।

बता दें कि, इससे पहले मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने उनकी पीठ में खंजर भोंका है, वह मेरी हत्या भी करा सकती है। मुकेश सहनी ने इसी को लेकर कल प्रेस कांफ्रेंस की थी और बीजेपी पर बड़े आरोप लगाये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here