राष्ट्रीय अध्यक्ष को औकात दिखाने के बाद, UP में प्रचार करेंगे RCP,पार्टी ने जारी किया स्पष्टीकरण

0

दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के नाम गायब होने पर काफी किरकिरी हुई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर इशारों ही इशारों में करारा हमला बोला। जिसके बाद अब जदयू ने इस पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। इस स्पष्टीकरण पत्र में उसने कहा है कि आरपीपी सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जरूर वोट मांगेंगे।

दरअसल, आज अहले सुबह एक निजी चैनल के पत्रकार से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने इशारों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को कहा कि अधिक दाएं बाएं ना करें। इसके तीन घंटे बाद तक जदयू नेतायों के होश ठिकाने आ गए और पार्टी को अपना स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा।

swatva

जदयू का स्पष्टीकरण

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यालय की ओर से जो स्पष्टीकरण जारी किया गया है। उसमें लिखा गया है कि “जेडीयू ये स्पष्ट करना चाहती है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर कोई भ्रम नहीं फैले। जेडीयू के ज्यादातर उम्मीदवार चौथे, पांचवे, छठे औऱ सांतवे चरण में चुनाव लड़ रहे हैं।इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची उसी मुताबिक जारी की जायेगी। जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल प्रचार करेंगे। जबकि जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह और दूसरे वरिष्ठ नेता और मंत्री गण यूपी जदयू राष्ट्र इकाई को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।”

नीतीश ने खुद कहा था यूपी जाकर नहीं करेंगे प्रचार

वहीं, जदयू के पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सीएम नीतीश ने खुद कहा था कि वे चुनाव प्रचार करने यूपी नही जायेंगे। इस कारण ही उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद उसमें नीतीश और आरसीपी का नाम शामिल नहीं होने से लोगों में काफी संशय की स्थिति बन गई। कुछ लोगों द्वारा यह कहा जाने लगा कि यूपी में योगी के मुकाबले नीतीश कुमार पहले ही खुद को सरेंडर कर गए। जिसके बाद अब पार्टी ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पटना में ही रहकर डिजिटल प्रचार करेंगे।

जबकि, इस मसले को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब जदयू को जब स्टार प्रचारकों की सूची में आरसीपी सिंह को शामिल करना ही था तो फिर उसने पहली सूची में उनका नाम शामिल क्यों नहीं किया, आखिर आरसीपी सिंह के कड़क मियाज के 3 घंटे बाद ही स्पष्टीकरण क्यों देना पड़ा और पार्टी ने उन लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल ही क्यों किया जिन्हें जदयू नेता भी सही ढंग से नहीं पहचानते तो यूपी के मतदाता उनको कैसे जानेंगे।

इसके साथ ही कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आरसीपी सिंह के सीधे हमले कि लिस्ट में जिन 15 लोगों का नाम स्टार प्रचारक में है उसमें से यूपी के लोग कितनों को जानते हैं, मिडिया के लोग कितने को जानते है? साथ ही आरसीपी सिंह का यह कहना कि कुछ लोग सिर्फ मनोरंजन करते हैं, के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने क्या फैसला दिया कि आरसीपी सिंह का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ा जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here