बिहार : JDU कोटे से राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र का निधन

0

दिल्ली : जदयू नेता सह राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र का 81 वर्ष की आयु में रात्रि के लगभग 12:30 में उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। महेंद्र प्रसाद जो कि किंग महेंद्र के नाम से जाने जाते थे, उनके राज्यसभा के 7वें टर्म का 2 साल का कार्यकाल बचा था।

किंग महेंद्र का जन्म 1940 में बिहार के जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव में हुआ था। बिहार से सबसे धनी सांसद किंग महेंद्र नामी दवा कारोबारी थे, एरिस्‍टो फर्मास्‍यूटिकल और माप्रा लैबोलेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनकी दो दवा कंपनियां हैं।

swatva

किंग महेंद्र कांग्रेस, राजद और जदयू तीनों दलों के सिंबल से संसद पहुंचे थे। कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले किंग महेंद्र बाद में राजद से राज्यसभा पहुंचे, इसके बाद पिछले तीन बार से हुए जदयू के सिंबल पर राज्यसभा पहुंच रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here