झारखंड के चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, ले गयी छत्तीसगढ़ पुलिस

0

नवादा : नगर से साइबर अपराध के आरोप में चार संदिग्धों को छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों अपराधी झारखंड राज्य के गिरीडीह जिले के रहने वाले हैं।

पकड़े गए संदिग्धों में मो. शाहिद रजा,मो. जियाउल्ला अंसारी, मो. अली हुसैन और मो. आयूब अंसारी शामिल है। उन चारों को नवादा नगर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर मोहल्ले में देर रात छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर सिटी कोतवाली की पुलिस ने नवादा नगर थाना की पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की।

swatva

बता दें कि इन दिनों जिले में साइबर अपराध के प्रति नवादा के एसपी ने पूरी तरह मोर्चा खोल दिया है। लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर शुक्रवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय से 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसपी डीएस सावलार ने इसकी जानकारी दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here