UP चुनाव को लेकर आरसीपी ने कहा – सीटों को लेकर नहीं करते मोल जोल, भाजपा के साथ मधुर संबध

0

पटना : केंद्रीय इस्पात मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि हम कभी सीटों को लेकर मोल जोल नहीं करते हैं। हमारी भाजपा से दोस्ती है और यह दोस्ती आगे भी बनी रहेगी।

दरअसल, केंद्रीय इस्पात मंत्री ने राजगीर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम हमेशा राजगीर में कार्यक्रम करते रहते हैं पिछले कुछ दिनों से कोरोना के कारण कार्यक्रम रुक गया था।अभी आप देख सकते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद राज्य में समाज सुधार कार्यक्रम कर रहे हैं।

swatva

उत्तर प्रदेश में भी हमारा संबध मधुर

इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन को लेकर कहा कि जिस तरह बिहार में हमारा संबंध मधुर है उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी हमारा संबध मधुर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि संबध में सम्मान की बात नहीं होती, संबंध है तो सम्मान भी है।

इसके अलावा आरसीपी सिंह ने सीट के फॉर्मूले को लेकर कहा कि हम लोग कभी भी सीट को देकर दबाब नहीं बनाते हैं न ही अधिक मोल जोल करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा और जदयू ने दिल्ली में साथ मिलकर विस चुनाव लडा था। अबकी बार हम यूपी में साथ मिलकर चुनाव लडेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी के जदयू और भाजपा से इतर होकर एक साथ चुनाव मैदान में उतरने को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि यह उनका निजी विचार है। बिहार में चार पार्टी एनडीए गठबंधन में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोन सी पार्टी कैसे चुनाव लड़ता है वह उसके लिए स्वतंत्र हैं।

इसके साथ ही उन्होंने नीति आयोग के सवालों पर किनारा करते हुए कहा कि हम अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल सकते हैं। इसके लिए विस्तार से बात करने की जरूरत है।

मालूम हो कि, इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह यह कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश चुनाव का सारा कुछ केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह देख रहें हैं। जदयू ने चुनाव लड़ने लायक सीट की पहचान कर ली है। जदयू के तरफ से संभावित सीटों की सूची भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गई है। हालांकि, जदयू के तरफ से कितनी सीटों की सूची सौंपी गई है इसको लेकर दोनों तरफ से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here