2022 में बिहार के विश्वविद्यालयों रहेगी 82 दिन छुट्टी

0

पटना : बिहार के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 2022 में कितनी छुट्टियां होंगी, इसकी सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2022 में बिहार के विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों में कुल 82 दिन छुट्टी रहेगी। इसको लेकर राज्यपाल सचिवालय ने मंगलवार को नये साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।

राज्यपाल सह बिहार के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति फागू चौहान की मुहर के बाद संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने अवकाश कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के मुताबिक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए वर्ष 2022 में कुल मिलाकर 82 दिन का अवकाश रहेगा। इनमें अवकाश में रविवार की संख्या 8 है। जबकि इसे छोड़कर अवकाश के कुल 74 दिन हैं। गर्मी की छुट्टी पूर्ववत 1 से 30 जून तक 30 दिनों की होगी। शेष पर्व-त्योहारों, जयंती तथा अन्य अवसरों को मिलाकर कुल 52 दिन का अवकाश होगा।

swatva

नये साल में वसंत पंचमी 5 फरवरी, महाशिवरात्रि 1 मार्च, होली पर 16 से 19 मार्च तक अवकाश रहेगा। दुर्गापूजा के कलश स्थापना को लेकर 26 सितम्बर को छुट्टी रहेगी। वहीं, महात्मा गांधी की जयंती से 5 अक्टूबर तक दुर्गापूजा पर 5 दिन का अवकाश रहेगा। अवकाश तालिका पटना विवि, पाटिलपुत्र विवि और मुंगेर विवि के कुलपतियों की कमेटी की अनुशंसा पर घोषित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here