मांझी को लेकर इस नेता ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- जीभ काटने वाले को देंगे 11 लाख इनाम

0

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के ब्राह्मण वाले बयान पर भाजपा, राजद, लोजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा विरोध जारी है। मांझी के बयानों की आलोचना करते हुए भाजपा नेता गजेंद्र झा ने मांझी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। गजेंद्र झा ने कहा कि जो भी ब्राह्मण का बेटा मांझी की जीभ काट कर लाएगा, उसे मैं 11 लाख का इनाम दूंगा। उन्होंने ब्राह्मणों का अपमान किया है।

वहीं, पूर्व एमएलसी और राजद नेता टुन्ना जी पांडेय ने मांझी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आज बहुत से ब्राह्मण भाइयों, ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपने समाज के मान सम्मान के लिए ब्राह्मण विरोधी जीतन राम माँझी के विरोध में खुलकर आवाज बुलंद की है, लेकिन सत्ता में बैठे अपने पार्टी की चाटुकारिता में डूबे हुए कुछ ब्राह्मण बंधु इतने अपमान के बाद भी चुप है।

swatva

दरअसल, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि आज कल हमारे गरीब तबके में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्य नारायण पूजा का नाम हम नहीं जानते थे लेकिन ‘साला’ अब हम लोगों के हर टोला में उनकी पूजा हो रही है। पंडित ‘हरामी’ आते हैं और कहते हैं कि हम खाएंगे नहीं, हमको नगद ही दे दीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here