बढ़ते ठंड के मद्देनजर गरीबों के बीच कंबल का हुआ वितरण, शॉल एवं गर्म कपड़े भी दिए गए

0

मधुबनी : जिले के जयनगर शहर के जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन के द्वारा आज गरीब, निर्धन, जरूरतमंद, अहसहाय, निःसहाय लोगों के बीच कम्बल एवं गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम का किया गया। संस्था के द्वारा लगभग 60 गरीबों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया। वहीं, एक दर्जन सीनियर सिटीजन को शॉल भी दिया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।

मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। समाज में आपसी भाईचारा के लिये समाज के अग्रणी व प्रतिष्ठित लोगों को सदैव आगे रहना चाहिये। इस बात पर खुशी जाहिर की कि यहाँ हमारी संस्था इस कार्य में पूरी तरह तत्पर है। संस्था के संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत एवं सृरेंद्र महतो भी खुद कार्यरत रहते हैं, बावजूद इसके यहाँ आकर लोगों को एक दिन नि:शुल्क हम सभी लोग लंगर लगा कर रोज भोजन वितरण करते हैं।

swatva

हमलोग खुले आसमान के नीचे तम्बू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले दर्जनों लोगों के बीच कम्बल, शॉल एवं गर्म कपड़े वितरण करने का कार्यक्रम आज किया है। वहीं, संस्था के संस्थापक सदस्य भाई अमित कुमार राउत ने बताया कि जयनगर प्रखंड क्षेत्र में वैसे गरीब, असहाय, विकलांग लोगों के लिए संस्था के दाताओं के माध्यम से आज प्रथम फेज में 60 कम्बल, शॉल एवं गर्म कपड़े मुहैया कराया गया है, जिसे आज संस्था के द्वारा जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं, उनलोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण संस्था के द्वारा दाताओं के सहयोग से गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब, निःसहाय, जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया जाएगा। उन्होंने मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

असहाय व निर्धन लोगों के बीच कंबल का वितरण करते हैं, जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं, लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं, और क्षेत्र में घूम-घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं, जो पूरी तरह लाचार व बेवश हों। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्मसंतुष्टि मिलती है, क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं। लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, इसलिए हमलोग ऐसे काम करते हैं।

इस कार्यक्रम में डॉ० सुनील कुमार राउत, सृरेंद्र महतो, राजेश गुप्ता, संजय महतो, अमित अमन, गोविंद जोशी, मुनीन्द्र दास, लक्ष्मण यादव, गौरव सिन्हा, मुकेश साह, मिथिलेश महतो, हर्ष कुमार, सुनील कर्ण, राम जी गुप्ता, सोनू पूर्वे, विक्की साह, गौरव जोशी, राहुल महतो, मो० असगर, मनीष गुप्ता, सुमित कुमार राउत, विवेक पूर्वे, प्रिंस महतो, सुमित पंजियार एवं अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

बता दें कि ये संस्था पिछले पिछले 525 दिनों से लगातार जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में लोगों को लंगर लगाकर सैकड़ों लोगों को भर पेट खाना खिलाती है, साथ ही समय-समय पर जनमानस के कल्याण हेतु कई सामाजिक कार्य करती आ रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले एक वर्ष संस्था के पूर्ण होने पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर लगाया गया था, जिसमें करीब तीन सौ लोगों का निःशुल्क हेल्थ चेक अप, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे जांच, एवं फ्री में दवाएं तक दी गयी थी। साथ ही पिछले दो महीनों से हर महीने के प्रथम रविवार को निःशुल्क बीपी एवं शुगर जांच की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ सैकड़ों लोग ले रहे हैं।

सुमित कुमार की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here