कांग्रेस के दिग्गज रहे सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश JDU में शामिल, CM से की मुलाकात

0

पटना : बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व सदानंद सिंह के बेटे इंजीनियर शुभानंद मुकेश ने आज जदयू का दामन थाम लिया। पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित निलन समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुभानंद मुकेश को जदयू की सदस्यता दिलाई।

सदानंद सिंह के बेटे को लेकर कहा जा रहा था कि वे कांग्रेस के व्यवहार से नाराज चल रहे हैं और कभी भी जदयू में शामिल हो सकते हैं। सदस्यता ग्रहण करना के बाद शुभानंद मुकेश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मिलन समारोह में भभुआ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी शंभु सिंह पटेल भी जदयू की सदस्यता ली।

swatva

मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह एवं कई अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here