CDS के अंतिम संस्कार वाले दिन प्रियंका गांधी के डांस से मचा बवाल

0

नयी दिल्ली : सीडीएस विपिन रावत समेत 13 लोगों की शहादत के बाद अंतिम संस्कार वाले दिन का प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे महिलाओं के साथ डांस करती दिख रही हैं। कांग्रेस महासचिव के इस वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। वीडियो गोवा का है जहां विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें प्रियंका गांधी अपनी महिला उन्मुखी छवि को चमकाने के लिए आदिवासी महिलाओं के साथ डांस करने उतर आईं। जबकि सारा देश उस समय गम में डूबा हुआ था।

गोवा का वीडियो आया सामने, महिलाओं संग डांस

जानकारी में बताया गया कि प्रियंका गांधी महिलाओं को अपनापन का अहसास कराना चाहती थींं। लेकिन वह भूल गईं कि उसी समय देश ने अपने 13 वीर सपूतों को खो दिया। बस भाजपा ने इसके बाद महिला वोटर्स को साधने में हुई प्रियंका की भूल पर उनपर तीखा हमला किया। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी ने कहा कि 26/11 के वक्त राहुल गांधी देर रात पार्टी कर रहे थे, अब प्रियंका अपने भाई की तरह सीडीएस के अंतिम संस्कार वाले दिन डांस कर रही हैं।

swatva

भाजपा ने बोला हमला, राहुल की राह पर प्रियंका

भाजपा आईटी सेल प्रभारी ने आगे कहा कि सारा देश शोक में डूबा है। प्रियंका गांधी ने जो किया क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है? उधर हाल ही में अकाली दल छोड़ भाजपा में आये एमएस सिरसा ने कहा कि आज जब हर देशवासी नम आंखों से जनरल और अन्य शहीद फौजियों को अंतिम विदाई दे रहा है, प्रियंका गोवा में नाच—गा रही हैं। ऐसा पूर्व में भी गांधी परिवार के लोगों ने किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here