दहेज के लिए जहर खिलाकर विवाहिता की हत्या, घर छोड़ फरार हुआ ससुराल पक्ष

0

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार के बभनटोली मोहल्ला निवासी स्व. सुबोध सिंह का पुत्र धीरज कुमार ने अपनी पत्नी को खाना में जहर देकर हत्या कर घर से फरार हो गया। बताया जाता है कि नवादा नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री काजल कुमारी की शादी 2018 में धीरज सिंह के साथ हिंदू रीति रिवाज के तहत धूमधाम से की गई थी। विवाह के बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को परेशान करने लगे।

बताया जा रहा है कि कभी-कभी परिवार के लोगों ने अपनी बेटी की सुख को देखते हुए आर्थिक मदद भी की। परिजन ने बताया कि 2019 में विवाहिता को जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। तब इस मामला को ले दोनों परिवार एक साथ बैठकर मामला को शांत करवाया था। अचानक शुक्रवार की रात में जानकारी मिली कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। तब मायके वाले ससुराल पहुंचे।

swatva

ससुराल में विवाहिता काजल नहीं पाई गयी। फिर खोजबीन के लिए सभी परिवार बिहार शरीफ पहुंचे। जहां काजल का शव मिला। मायके वाले को देखकर ससुराल वाले सभी परिवार शव को छोड़कर फरार हो गये। भाई गुलशन कुमार ने बताया कि प्रतिदिन हम लोग वीडियो कॉल से बहन से बात करते थे, लेकिन शुक्रवार को बहन से बात नहीं हुई तो हम लोगों को आशंका हुआ कि जरुर हमारी बहन के साथ कोई घटना घटी है। फिर हम लोग ससुराल पहुंचे, जहां पर जानकारी मिली कि हमारी बहन की हत्या कर दी गई है।

गुलशन कुमार ने बताया कि मेरी बहन को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। हम लोग के समझाने बुझाने के बावजूद भी ससुराल वाले नहीं माने और अंत में आकर मेरी बहन की हत्या कर दी। भाई ने बताया कि हमारे भगना को लेकर ससुराल वाले फरार हो गए हैं। 2 साल का एक छोटा सा भागना भी है। आशंका है कि हमारे भगना के साथ भी ससुराल परिवार के लोग कुछ घटना का अंजाम दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here