केंद्र ने बिहार में आठ मेडिकल कॉलेजों के लिए दिये 1090 करोड़

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा किप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बिहार में आठ मेडिकल कॉलेजों के लिए 1090 करोड़ राशि दी है। बिहार में आठ मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गयी है। इसमें पूर्णिया, छपरा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर और जमुई में मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन आठ मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी के तहत एक हजार 90 करोड़ रुपये राज्य सरकार को मुहैया करा दिये हैं।

अरविन्द ने कहा कि प्रथम चरण के तहत पूर्णिया, छपरा एवं समस्तीपुर के लिए 189 करोड़ प्रति मेडिकल कॉलेज की दर से कुल 567 करोड़ की स्वीकृति दी है।  इसमें 340 करोड़ केंद्र ने अपना हिस्सा बिहार सरकार को उपलब्ध करा दिया है। दूसरे चरण में सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, बक्सर, जमुई के लिए प्रति मेडिकल कॉलेज 250 करोड़ की लागत से कुल एक हजार 250 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। जिसमें 750 करोड़ केंद्रीय हिस्सेदारी का राज्य को उपलब्ध करा दिया गया है। इस तरह से आठ मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र ने अपना हिस्सा एक हजार 90 करोड़ की राशि राज्य को दे दिये गये हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here