श्रमिकों के जीवन के उद्धार के लिए दृढ़ संकल्पित है मोदी सरकार :अरविन्द सिंह

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार श्रमिकों के जीवन के उद्धार के लिए दृढ़ संकल्पित है। असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ने वृद्धावस्था श्रमिकों को 3,000 रुपये की मासिक पेंशन सुनिश्चित की है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर माह 3000 रुपये पेंशन के रूप में भी दिया जाता है। साथ ही सवैतनिक मातृत्व अवकाश 12 से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया गया हैं। ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई हैं।

swatva

इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पहली और सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजना से 40 करोड़ से अधिक श्रम योगी लाभान्वित होंगे।

अरविन्द ने कहा है कि भारत बढ़ रहा है एक और कीर्तिमान की ओर है, अबवह दिन दूर नहीं जब एक भी असंगठित कामगार सरकारी योजनाओं व सुविधाओं से अछूता नहीं रहेगा। केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ राज्यों के साथ मिलकर सुनिश्चित कर रही है। ई-श्रम पोर्टल पर 10.07 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीकरण करा चुके हैं, जिसमें से 52.13% महिला श्रमिक हैं।

वहीं, उन्होंने बताया कि बिहार में ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित हुए एक करोड़ से अधिक श्रमिक हर निबंधित श्रमिकों को दो लाख का दुर्घटना बीमा तथा सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।  100 दिनों से भी कम समय में 10.07 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here