साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 को, जानें अहम जानकारी

0

नयी दिल्ली : वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार को लग रहा है। यह ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका कोई सूतक भी नहीं लगेगा। लेकिन इसका प्रभाव सभी लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां।

ग्रहण कहां और कब दिखाई देगा

सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका में दिखेगा। भारतीय समय अनुसार इसकी शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर होगी। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 4 मिनट की होगी। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका यहां कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा।

swatva

विभिन्न राशियों पर ग्रहण का प्रभाव

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कल लगने वाले सूर्य ग्रहण का मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आमदनी बढ़गी और नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं वृश्चिक, मेष, धनु और वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा। इन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

बुरे प्रभाव से ऐसे कर सकते हैं बचाव

  • मन ही मन ईश्वर की अराधना और सूर्य देव के बीज मंत्र का जप करें।
  • ग्रहण से पहले खाने-पीने की वस्तु में कुश या तुलसी के पत्ते डालें।
  • ग्रहण के तुरंत बाद नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान पूजन करें।
  • ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here