नए अफ्रीकी कोरोना से दुनिया में हड़कंप, भारत में भी अलर्ट, राज्यों को निर्देश

0

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के एक नए वेरियेंट से भारत समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। B.1.1.529 नाम का यह वैरियेंट काफी घातक है और यह टीके के असर को भी खत्म कर देता है। बोत्सवाना में इसके पाये जाने पर वोत्सवाना वेरिएंट भी पुकारा जा रहा है। यही नहीं, इसके 32 नए म्यूटेंट बन गए हैं। नए म्यूटेंट, वायरस का सबसे ज्यादा विकसित रूप हैं और ये काफी खतरनाक भी हैं।

टीके बेअसर, 32 म्यूटेंट्स का पता चला

कहा गया है कि इन 32 म्यूटेंट्स में से कुछ ऐसे हैं जो बहुत तेजी से फैलने वाले और टीके के असर को भी खत्म करने वाले हैं और इसके स्पाइक प्रोटीन में किसी भी अन्य प्रकार की तुलना में अधिक परिवर्तन होते हैं। इधर केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्कता बढ़ाने की हिदायत देते हुए चिट्ठी भेजी है। द. अफ्रीक, बोत्सवाना के अलावा हॉन्ग कॉन्ग में भी इस वेरियेंट के मरीज मिल रहे हैं। फ्रांस में तो टीके का बूस्टर डेज शीघ्र लगाने के आदेश दे दिये गए हैं।

swatva

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज

कोरोना के इस नए वैरिएंट का असर भारत के शेयर बाजार में भी दिखा। शेयर बाजारों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। दुनियाभर में अफ्रीकी देशों की फ्लाइट रोकने का सिलसिला शुरू हो गया है। इजरायल, यूके, फ्रांस ने छह अफ्रीकी देशों से आवाजाही पर रोक लगा दी है। इन देशों की सभी फ्लाइट रोक दी है। भारत सरकार ने राज्यों से कहा है कि वो सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन जांच करें। खासकर, द. अफ्रीका, हॉन्ग-कॉन्ग और बोत्सवाना से सीधे आने वाले या उधर से गुजरने वालों की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here